व्यापार•

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में रखा कदम; इंस्टाग्राम पर शुरू की 8 कड़ियों वाली सीरीज - आधुनिक परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाने की कोशिश

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

  • एक नया घर, परिवार का मिलना-जुलना और इसके बीच होने वाली हर बात। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर 8 एपिसोड्स वाली एक माइक्रो-ड्रामा सीरीज शुरू की है, जिसमें आधुनिक पारिवारिक जिंदगी की हकीकत को दिखाते हुए अपने कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को पेश किया गया है।

मुंबई: घर वह जगह है, जहां जिंदगी अपने अलग-अलग रंग दिखाती है। यहीं परिवार बढ़ते हैं, पुराने रिश्ते फिर जुड़ते हैं, अचानक कई तरह की बातचीत शुरू होती है और नई यादें बनती हैं। 129 साल से भी अधिक समय से गोदरेज भारतीय घरों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहा है। अब ब्रांड नई पीढ़ी के साथ अपने इस रिश्ते को एक नए अंदाज में आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में उसने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में कदम रखा है। ‘2nd Gen Kumars’ नाम की यह आठ कड़ियों वाली सीरीज इंस्टाग्राम पर दिखाई जा रही है, जिसमें आज के भारतीय परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाया गया है।

इस सीरीज में श्रेया गुप्तो, नमन अरोड़ा, रुशद राणा और एकावली खन्ना सहित कई कलाकार नजर आएंगे। कहानी की शुरुआत 30 वर्षीय तारा से होती है, जो हांगकांग से मुंबई लौटती है और अपने नए घर में अपने चचेरे-ममेरे भाई-बहनों का स्वागत करती है। नए घर में प्रवेश का यह जश्न जल्द ही एक अलग ही मोड़ ले लेता है। हंसी-मजाक, बचपन की यादों और परिवार के सदस्यों के बीच होने वाली परिचित नोकझोंक के पीछे भाई-बहनों की आपसी तुलना, पुराने मतभेद और मुश्किल फैसलों की कहानियां छिपी हैं। लगभग दो-दो मिनट की हर कड़ी में परिवार का यह मिलन एक ऐसी कहानी बन जाता है, जो बड़े होने, एक-दूसरे से दूर होने और इस सवाल को सामने लाती है कि क्या परिवार के रिश्ते उन अलग-अलग जिंदगियों के बीच भी कायम रह सकते हैं, जिन्हें हर सदस्य ने अपने लिए बनाया है।

यह नया घर सिर्फ एक बैकड्रॉप (पृष्ठभूमि) नहीं है। यह वह जगह है जहाँ कहानी के कई पहलू आपस में मिलते हैं, और जहाँ गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (GEG) के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स किरदारों की जिंदगी का एक सहज हिस्सा बन जाते हैं—बिना किसी दिखावे के उन पलों को खास बनाते हुए।

एक डिजिटल लॉक मुख्य दरवाजे से परिवार का स्वागत करता है। एक सोफा, कजिन्स को पुरानी आदतों में लौटने की जगह देता है। एक होम लॉकर बातचीत का जरिया बनता है कि जिंदगी में किन चीजों को संभालकर रखना सबसे जरूरी है, वहीं घरेलू उपकरण उन रोजमर्रा के कामों में साथ निभाते हैं जो सबको एक साथ लाते हैं।

इस लॉन्च पर बात करते हुए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के हेड – ब्रांड एंड स्ट्रैटेजिक इनसाइट्स, सुमीत भोजानी ने कहा: “आज की भारतीय जीवनशैली दिलचस्प कहानियों से भरी है—हम अपनी जगह कैसे साझा करते हैं, रिश्ते कैसे निभाते हैं, अपनी उम्मीदों में संतुलन कैसे बनाते हैं और लगातार यह तय करते हैं कि हमारे लिए 'घर' के क्या मायने हैं। अपने पहले माइक्रो-ड्रामा '2nd Gen Kumars' के जरिए, हम इन कहानियों को एक आधुनिक, रोचक और सीधे दिल को छूने वाले अंदाज में पेश करना चाहते हैं। यह पहला मौका भी है जब हमारे डिजिटल लॉक्स, होम लॉकर्स, फर्नीचर और होम अप्लायंसेज एक ही कंटेंट में साथ नजर आ रहे हैं। गोदरेज हमेशा से आधुनिक भारतीय घरों का हिस्सा रहा है और जिंदगी के अहम पलों को संवारता आया है। हमारे लिए यह कहानी कहने के नए तरीकों को आजमाने का मौका है, जो आज के ग्राहकों की जिंदगी को दर्शाता है और उनके साथ एक गहरा, अर्थपूर्ण रिश्ता जोड़ता है।”

मनोरंजन देखने-सुनने का तरीका तेजी से डिजिटल और मोबाइल पर केंद्रित हो रहा है। ऐसे में माइक्रो-ड्रामा ब्रांडों को ऐसी कहानियों के जरिये लोगों से जुड़ने का नया अवसर देता है, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं और जिन्हें दोबारा देखना चाहते हैं। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के लिए यह उपभोक्ताओं से जुड़ी कहानियां पेश करने की दिशा में एक नया अध्याय है। इसके जरिये वह ऐसे फॉर्मेट में नई पीढ़ी तक पहुंच रहा है, जो अपनी पसंद और जरूरतों के हिसाब से अपने घरों को नया रूप दे रही है।

‘2nd Gen Kumars’ के साथ लॉक्स, सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, इंटेरियो बाय गोदरेज और अप्लायंसेज पहली बार एक ही कंटेंट फॉर्मेट में साथ आए हैं। इस तरह ग्रुप के अलग-अलग उपभोक्ता कारोबार को आधुनिक भारतीय पारिवारिक जीवन की एक ऐसी कहानी में पिरोया गया है, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें: https://www.instagram.com/godrejenterprises/?hl=en

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में रखा कदम; इंस्टाग्राम पर शुरू की 8 कड़ियों वाली सीरीज - आधुनिक परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाने की कोशिश | Khabar Digital | Khabar Digital