- गोदरेज प्रोफेशनल की बिना अमोनिया वाली हेयर कलर रेंज ‘डाइमेंशन’ पर आधारित यह कलेक्शन सैलून के लिए तीन नए शेड्स लेकर आया है
मुंबई: गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के हेयर केयर, कलर, स्टाइलिंग और ट्रीटमेंट ब्रांड 'गोदरेज प्रोफेशनल' ने अपना नया हेयर कलर कलेक्शन 'मैजेस्ते'लॉन्च किया है। गोदरेज प्रोफेशनल की नो-अमोनिया कलर रेंज 'डायमेंशन' पर आधारित यह कलेक्शन ऐसे समय में पेश किया गया है, जब त्योहारी सीजन के चलते सैलून में ग्राहकों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है।
शाही विरासत और कीमती रत्नों की चमक से प्रेरित 'मैजेस्ते' का विचार ऐसे रंगों पर आधारित है जो रॉयल, भव्य, प्रभावशाली और खूबसूरत हों। यह हेयर स्टाइलिस्टों को तीन अलग-अलग शेड्स के जरिए एक नया और बेहतरीन अनुभव देने का मौका देता है: 'फ्लोरेंस गोल्ड' यह ब्राउन-गोल्ड टोन गहराई और चमकदार रिफ्लेक्शन के साथ सादगी भरी खूबसूरती पेश करता है, जो बालों को एक सहज और प्रीमियम फिनिश देता है। 'रोमन एम्बर' यह कॉपर-ब्राउन शेड पुराने साम्राज्यों की शक्ति और आधुनिक लग्जरी से प्रेरित है, जिसमें गहरे ब्रॉन्ज टोन और बर्निश ब्राउन का मेल देखने को मिलता है। 'पेरिसियन रूज' यह रेडिश-ब्राउन शेड गहरे गार्नेट टोन, वाइन ह्यूज और चमकदार क्रिमसन रिफ्लेक्शन को जोड़ता है, जो शहर की चकाचौंध और हाई-फैशन ग्लैमर की झलक दिखाता है।
इस लॉन्च के मौके पर गोदरेज प्रोफेशनल ने गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और असम सहित चार राज्यों में खास तकनीकी वर्कशॉप्स आयोजित कीं, जिनमे हेयर स्टाइलिस्ट, सैलून प्रोफेशनल्स और सैलून ओनर्स शामिल हुए। गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड शैलेश मूलिया के नेतृत्व में हुए इन सेशन्स में आधुनिक कलरिंग तकनीकें सिखाई गईं, जिससे चारों राज्यों के 700 से अधिक सैलून प्रोफेशनल्स ग्लोबल कलर ट्रेंड्स को ग्राहकों की पसंद के अनुसार खास लुक तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
'मैजेस्ते' के लॉन्च पर बात करते हुए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की हेयर कैटेगरी की एवीपी (मार्केटिंग) भूमिका गोयल ने कहा, “हेयर कलर अब सिर्फ कभी-कभार कराने वाली चीज नहीं, बल्कि नियमित ग्रूमिंग का हिस्सा बन चुका है। त्योहारों के समय सैलून में इसकी मांग सबसे ज्यादा होती है। 'मैजेस्ते' को इसी मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। 700 से ज्यादा हेयर स्टाइलिस्टों को ट्रेनिंग देकर हम जमीनी स्तर पर उनके हुनर को निखार रहे हैं और अपनी नो-अमोनिया कलर रेंज 'डायमेंशन' की पहुंच को और मजबूत कर रहे हैं।”
कलेक्शन के बारे में गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड शैलेश मूलिया ने कहा, “'मैजेस्ते' हेयर कलर के एक टाइमलेस और सोफिस्टिकेटेड अंदाज को पेश करता है। फ्लोरेंस गोल्ड, रोमन एम्बर और पेरिसियन रूज के साथ हमने कीमती रत्नों की चमक से प्रेरित तीन अलग-अलग रंगों की कहानियां तैयार की हैं। सादगी भरी खूबसूरती से लेकर बोल्ड ग्लैमर तक, हर शेड का अपना एक अलग अंदाज है। स्टाइलिस्टों के लिए 'मैजेस्ते' एक ऐसा नया कैनवास है जहां तकनीक, बारीकी और कला मिलकर हर ग्राहक को एक खास लुक दे सकती हैं। दुनिया भर में ब्यूटी अब व्यक्तिगत पसंद की ओर बढ़ रही है, और हम चाहते हैं कि भारत की सैलून कम्युनिटी इस बदलाव का नेतृत्व करे।”
इस कलेक्शन के माध्यम से गोदरेज प्रोफेशनल हेयर इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवरों को सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। कंपनी हेयर कलर में नए प्रयोगों, वैश्विक ट्रेंड्स और तकनीकी प्रशिक्षण को एक साथ लाकर सैलून पेशेवरों को ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुरूप व्यक्तिगत अनुभव देने में सक्षम बना रही है। 'मैजेस्ते' कलेक्शन देशभर के प्रमुख सैलून में उपलब्ध है।









