Gold Silver Price Today: रंगों के त्यौहार होली पर सोना-चांदी में निवेश करने वालों को सौगात मिली है, एक बार फिर इसके दामों में कमी दर्ज की गई, सोना 6 हजार 149 रुपये सस्ता हो गया, जोकि 1 लाख 61 हजार रुपये पर पहुंच गया। 34 दिन के भीतर सोने का दाम 14 हजार रुपये गिरा है। चांदी भी एक दिन के भीतर 23 रुपये सस्ती होती नजर आई है।
सोना-चांदी के गिरे फिर दाम
4 मार्च को सोना-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 6 हजार 149 रुपये घटकर 1 लाख 61 हजार रुपये पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1 लाख 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, एक किलो चांदी 23 हजार 417 रुपये गिरकर 2 लाख 66 हजार रुपये पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2 लाख 89 हजार रुपये प्रति किलो दर्ज की गई थी। माना जा रहा है कि सोना चांदी के दाम में गिरावट का कारण प्रॉफिट बुकिंग है।
ऑलटाइम हाई रेट पर पहुंच गए थे दाम
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार फेरबदल देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2026 को सोने की दाम 1 लाख 33 हजार रुपये थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1 लाख 76 हजार रुपये के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से सोना अब तक सोने का दाम 14 हजार 799 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत जोकि 31 दिसंबर 2026 को 2 लाख 30 हजार रुपये थी, वो 29 जनवरी को 3 लाख 86 हजार रुपये ऑलटाईम हाई रेट पर दर्ज की गई थी। हालिया दौर में जनवरी के दामों के मुकाबले चांदी की कीमत 1 लाख 19 हजार रुपये सस्ती हो गई है।









