डेस्क। भारत और चीन में सोने की मांग को लेकर अलग-अलग तस्वीर सामने आई है। जहां भारत में सोने के आयात में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चीन में गोल्ड आयात दो साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
मई महीने के आंकड़ों के अनुसार भारत में सोने का आयात घटा है, जबकि चीन में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है।
भारत में सोने के आयात में गिरावट
मई में भारत का सोना आयात घटकर 3.42 अरब डॉलर रह गया। अप्रैल में यह आंकड़ा 5.63 अरब डॉलर था। इस तरह एक महीने में करीब 39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती कीमतों और आयात शुल्क में बदलाव का असर सोने की मांग पर पड़ा है।
चीन में दो साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा आयात
चीन ने मई में 163 टन सोने का आयात किया, जो मार्च 2024 के बाद सबसे अधिक माना जा रहा है। यह लगातार तीसरा महीना है जब चीन का गोल्ड आयात 150 टन से अधिक रहा। साल के शुरुआती पांच महीनों में चीन ने 692 टन सोने का आयात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है।
केंद्रीय बैंक लगातार खरीद रहा सोना
चीन के केंद्रीय बैंक ने मई में 10 टन सोना खरीदा। यह लगातार 19वां महीना है जब केंद्रीय बैंक ने अपने गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी की है। इस खरीद के बाद चीन का कुल गोल्ड रिजर्व 2,331 टन तक पहुंच गया है।
अमेरिका के पास सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व
दुनिया में सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व अमेरिका के पास है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के पास करीब 8,133 टन सोना मौजूद है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। एक्सपर्ट का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कई देश अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं।
ये भी खबर पढ़ें..









