व्यापार•

ओयो होटल प्रबंधकों का संडे होटल में सम्मान समारोह

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

ओयो होटल प्रबंधकों का संडे होटल में सम्मान समारोह

ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो (OYO) ने एक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रेष्ठतम परफॉर्मेंस देने वाले ओयो होटल से जुड़े होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के संडे होटल में किया गया था। इस कार्यक्रम में देश भर के 30 से अधिक होटल व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। उनमें से अधिकांश ओयो के एक्सेलेरेटर प्रोग्राम का हिस्सा हैं, जिन्हें पहली पीढ़ी के होटल व्यवसायियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करने का श्रेय जाता है।
इस समारोह में ओयो के साझेदार होटल व्यवसायियों के अभूतपूर्व समर्पण और कड़ी मेहनत पर जोर दिया गया। इसके साथ ही, उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में ओयो की सफलता में योगदान पर चर्चा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। एक भव्य रात्रिभोज, लाइव मनोरंजन और ओयो होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों की नेटवर्किंग और सहयोग के अवसरों के साथ यह कार्यक्रम एक भव्य उत्सव के रूप में उभरकर सामने आया। होटल व्यवसायियों के अविश्वसनीय योगदान को मान्यता देने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 

कार्यक्रम में ओयो की वरिष्ठ नेतृत्व टीम की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई, जिसमें अनुज तेजपाल, चीफ मर्चेंट ऑफिसर; वरुण जैन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर; और आशीष लाबरू, हेड, सप्लाई स्ट्रेटेजी, रेवेन्यू एंड मार्जिन्स के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, होटल व्यवसायियों को सम्मानित करने के लिए अन्य क्षेत्रीय प्रबंधक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने ओयो के मेहमानों को उच्च गुणवत्ता, किफायती आवास का आनंद सुनिश्चित करने के लिए ओयो होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों के अटूट समर्थन और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।

अनुज तेजपाल, चीफ मर्चेंट ऑफिसर, ओयो, ने कहा, "ओयो की सफलता का श्रेय हमारे ओयो होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों की कड़ी मेहनत और गहन समर्पण को जाता है। यह कार्यक्रम हमारे ओयो होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों के नेटवर्क में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम श्रेष्ठतम परफॉर्मेंस देने वाले अपने होटल व्यवसायियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई देते हैं।"
भगवान पथरे, हेड, कल्पतरु एंटरप्राइज़ेस, ने कहा, "हम ओयो की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। हमारी साझेदारी की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। और अपने परिचालन का तेजी से विस्तार करते हुए वर्तमान में हम 8 होटल्स का प्रबंधन कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि वर्ष 2025 तक हम 20 और होटल्स जोड़ने में सक्षम होंगे।" 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार