व्यापार•

मार्टिन स्कोर्सेज़ी का वेस्टर्न फिल्म बनाने का सपना इस तरह पूरा हुआ

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मार्टिन स्कोर्सेज़ी का वेस्टर्न फिल्म बनाने का सपना इस तरह पूरा हुआ

'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' सच्ची घटनाओं से प्रेरित अर्नेस्ट बर्कहार्ट (लियोनार्डो डिकैप्रियो) और मोली काइल (लिली ग्लैडस्टोन) की अप्रत्याशित प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म पश्चिम में हुए अपराध की कहानी को प्रदर्शित करती है, जो वास्तविक प्रेम को अकल्पनीय विश्वासघात के साथ जोड़ती है। इस फिल्म में रॉबर्ट डी नीरो और जेसी प्लेमोंस जैसे कलाकार अभिनय कर रहे हैं। एकेडमी अवॉर्ड विजेता मार्टिन स्कोर्सेज़ी द्वारा निर्देशित और उनके और एरिक रोथ द्वारा सह-लिखित, यह स्क्रीनप्ले डेविड ग्रैन की सबसे अधिक बिकने वाली किताब पर आधारित है।

20वीं सदी के अंत में, तेल ने ओसेज नेशन (मूल अमेरिकी जनजाति) की तकदीर बदलकर रख दी, और यह जनजाति रातों-रात दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बन गई। लेकिन इस मूल अमेरिकी जनजाति की संपत्ति पर कुछ घुसपैठियों की बुरी नज़र पड़ गई। इन घुसपैठियों न सिर्फ उनकी हत्या को अंजाम दिया, बल्कि उससे पहले ओसेज के धन में जितना संभव हो सका, उतनी हेराफेरी की, उनसे जबरन वसूली की और यहाँ तक की चोरी भी की।

वर्ष 2016 में इसके पब्लिश होने से पहले 'गैंग्स ऑफ न्यूयॉर्क', 'द डिपार्टेड' और 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' जैसी सफलताओं के बाद डिकैप्रियो की टीम ने ग्रैन की हस्तलिपि को अधिकृत किया और इसके छठे सहयोग के लिए निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेज़ी के पास यह प्रोजेक्ट लेकर आई।

निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेज़ी कहते हैं, "जब मैंने डेविड ग्रैन की किताब पढ़ी, तो इसमें शामिल लोगों, सेटिंग और एक्शन ने मुझे बहुत प्रभावित किया, और मैंने तुरंत तय किया कि मुझे इस कहानी को फिल्म में उतारना है। इस कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए लियो के साथ दोबारा गठजोड़ को लेकर मैं बहुत उत्साहित था।"

निर्देशक याद करते हुए बताते हैं कि ग्रैन के शीर्षक से वे बेहद प्रभावित हुए और संभावना को देखते हुए उन्होंने विचार किया कि शायद यही उनकी वेस्टर्न फिल्म हो सकती है। इस शैली को स्कोर्सेज़ी बचपन से ही पसंद करते हैं। वे कहते हैं, "मैं हमेशा से ही वेस्टर्न फिल्म बनाना चाहता था, लेकिन कभी मौका नहीं मिल पाया। उम्र बढ़ने के साथ मैंने विभिन्न वेस्टर्न फिल्म्स देखीं, और उनमें से कई मुझे बहुत पसंद थीं और आज भी हैं। इनमें मुख्य रूप से रॉय रोजर्स फिल्में शामिल हैं, जो मूल रूप से बच्चों के लिए बनाई गई थीं और साथ ही 40 और 50 के दशक के अंत में आई जटिल फिल्में भी मेरे दिल के बेहद करीब हैं।

साइकोलॉजिकल वेस्टर्न फिल्म्स की तुलना में पश्चिम के पारंपरिक और संस्कृति के मिथकों के इर्द-गिर्द बनी फिल्म्स ने मेरे दिल में विशेष जगह बनाई। लेकिन फिल्म इतिहास को जानने का उद्देश्य कभी-भी इसे ज्यों का त्यों बनाए रखना या दोहराना नहीं है, बल्कि इससे प्रेरित होकर विकसित करने पर ध्यान देना है। इन्हीं फिल्म्स ने मुझे वास्तव में एक फिल्म निर्माता बनाया, और साथ ही मुझे वास्तविक इतिहास में गहनता से उतरने के लिए प्रेरित भी किया।"

पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, वायाकॉम18 स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म, 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' 27 अक्टूबर, 2023 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार