व्यापार•

आईसीआईसीआई बैंक और मेकमायट्रिप ने यात्रा करने के शौकीनों के लिए लॉन्च किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

आईसीआईसीआई बैंक और मेकमायट्रिप ने यात्रा करने के शौकीनों के लिए लॉन्च किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

• मेकमायट्रिप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड मास्टरकार्ड और रुपे द्वारा संचालित होगा

• कार्डधारक असीमित रिवॉर्ड पॉइंट अर्जित करते हैं जो कभी एक्स्पायर नहीं होते

• वे होटल, फ्लाइट और हॉलिडे पैकेज में विशेष लाभों के साथ कॉम्प्लीमेंट्री एमएमटी ब्लैक गोल्ड मेंबरशिप का आनंद लेते हैं

• कार्ड 0.99% की आकर्षक फॉरेक्स मार्क-अप दर प्रदान करता है

मुंबई: आईसीआईसीआई बैंक ने आज घोषणा की कि उसने देश की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी, मेकमायट्रिप (एमएमटी) के साथ साझेदारी में देश के यात्रा का बेहतरीन अनुभव पाने के शौकीन लोगों के लिए विशेष रूप से तैयार प्रीमियम सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

कई तरह के फीचर से भरपूर मेकमायट्रिप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड असीमित रिवॉर्ड के साथ यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाता है। ये रिवॉर्ड कभी एक्सपायर नहीं होते। यह कार्ड मायकैश (मेकमायट्रिप की रिवॉर्ड करेंसी) के साथ एक अनूठा मूल्य प्रदान करेगा, जिसमें 1 मायकैश का मूल्य ₹1 के बराबर होगा। इससे होटल बुकिंग पर 6%, फ्लाइट, हॉलिडे, कैब तथा बस पर 3% मायकैश और अन्य खुदरा खर्चों पर 1% मायकैश मिलेगा और यह सब, पहले से लागू मेकमायट्रिप छूट के अतिरिक्त होगा।

इस कार्ड पर दोहरी पेशकश यानि दो कार्ड की सुविधा के साथ उपलब्ध है क्योंकि यह मास्टरकार्ड और रुपे दोनों से संचालित है। इसके अलावा, रुपये क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ा जा सकता है, जिससे यूपीआई एनेबल्ड ऐप्स के ज़रिये सुरक्षित लेन-देन संभव हो जाता है।

यह सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड कॉम्प्लीमेंट्री एमएमटीब्लैक गोल्ड सदस्यता भी प्रदान करता है, जो होटल, फ्लाइट और हॉलिडे पैकेज में विशेष लाभ प्रदान करता है। एमएमटीब्लैक सदस्यों को चुनिंदा होटलों में कमरे और मील प्लान को अपग्रेड करते समय कम से कम 10% की छूट और एफएंडबी एवं स्पा सेवाओं पर न्यूनतम 20% की छूट मिलती है। इसके अलावा, उन्हें मेकमायट्रिप प्लेटफॉर्म पर हर फ्लाइट बुकिंग के साथ चुनिंदा ऐड-ऑन सेवाओं पर 25% की छूट मिलती है। यह कार्ड 0.99% की आकर्षक फॉरेक्स मार्क-अप दर और लेन-देन मूल्य के 1% के बराबर मायकैश प्रदान करता है। कार्ड की कीमत ₹999 प्लस जीएसटी के ज्वाइनिंग और वार्षिक शुल्क पर उपलब्ध है। शुल्क के भुगतान पर, ग्राहकों को ₹1,000 मूल्य का मेकमायट्रिप उपहार वाउचर मिलता है, जिससे यह और भी आकर्षक बना जाता है।

आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक, श्री राकेश झा ने इस अवसर पर कहा, “हमें भारतीय उपभोक्ताओं, विशेष रूप से यात्रा के शौकीनों के लिए आकर्षक रिवॉर्ड के साथ एक बिल्कुल नया क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए मेकमायट्रिप के साथ साझेदारी कर खुशी हो रही है। हमने देखा है कि भारतीय अपेक्षाकृत अधिक यात्रा कर रहे हैं और उन्हें अधिक रिवॉर्ड की तलाश है जो उन्हें रिडेम्पशन में लचीलापन प्रदान करें और उनकी परिष्कृत पसंद को पूरा करें। मास्टरकार्ड और रुपे द्वारा संचालित, मेकमायट्रिप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड की असीमित और कभी समाप्त न होने वाले रिवॉर्ड की पेशकश के साथ-साथ एमएमटीब्लैक गोल्ड सदस्यता के कारण यह यात्रियों के लिए एक आदर्श विकल्प है। यह हमारे मौजूदा क्रेडिट कार्ड की रेंज में एक नई पेशकश है। हमारा मानना ​​है कि यह नया क्रेडिट कार्ड आईसीआईसीआई बैंक से ग्राहकों को मिलने वाले समग्र व्यक्तिगत बैंकिंग अनुभव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

मेकमायट्रिप के सह-संस्थापक और समूह सीईओ, श्री राजेश मागो ने कहा, "हमें मेकमायट्रिप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो बाज़ार में वास्तव में अलग दिखने वाले मूल्य प्रस्ताव की पेशकश कर एक नया बेंचमार्क स्थापित कर रहा है। भारतीय ग्राहकों के बारे में अपनी गहरी समझ के आधार पर हमने एक ऐसा कार्ड पेश किया है जो जीवनशैली से जुड़े विशेषाधिकारों को कभी समाप्त न होने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स और कॉम्प्लीमेंट्री एमएमटीब्लैक गोल्ड सदस्यता को जोड़ता है, जिससे उन्हें बेहतरीन किस्म के लाभ मिलेंगे। ग्राहकों की यात्रा को मेकमायट्रिप प्लेटफॉर्म में सहजता से जोड़ने के साथ, अब यात्रा के लिए बुकिंग करना और रिवॉर्ड पॉइंट्स को भुनाना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है। हमें विश्वास है कि कार्ड की पेशकश यात्रियों को बहुत पसंद आएगी।"

मास्टरकार्ड में दक्षिण एशिया के डिविज़न अध्यक्ष, श्री गौतम अग्रवाल ने कहा, "वैश्विक मंच पर भारत के विकास ने देश के नागरिकों को दुनिया में सबसे ज़्यादा यात्रा करने वाले लोगों में से एक बना दिया है, और अब लोग अनुभव आधारित यात्रा पर खर्च करना ज़्यादा पसंद करते हैं। भारत न केवल अपने दर्शनीय स्थलों के लिए बल्कि भोजन, त्योहारों और आध्यात्मिकता की समृद्ध विरासत के लिहाज़ से भी लोगों के लिए एक पसंदीदा इनबाउंड गंतव्य बन रहा है। पिछले अक्टूबर में प्राइसलेस इंडिया लॉन्च करने के बाद अब मास्टरकार्ड अपने कार्डधारकों के लिए यादगार पल बनाने ध्यान केंद्रित कर रही है। आईसीआईसीआई बैंक और मेकमायट्रिप के साथ इस सहयोग के ज़रिये मास्टरकार्ड एक ऐसे कार्ड के लॉन्च को सशक्त बनाने के लिए उत्साहित है जो 210 देशों और क्षेत्रों में अमूल्य अनुभव हासिल करने में मदद करता है। इस नए कार्ड में बेजोड़ मूल्य प्रस्ताव है जो समझदार भारतीय यात्रियों को पसंद आएगा।"

एनपीसीआई के चीफ रिलेशनशिप मैनेजमेंट, श्री रजीथ पिल्लई ने कहा, "रुपे द्वारा संचालित मेकमायट्रिप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, यात्रा के शौकीनों को बेजोड़ लाभ और रिवॉर्ड प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई आईडी से लिंक कर सकते हैं, जिससे सीधे सुरक्षित और सुरक्षित लेनदेन संभव हो जाता है। इस सुविधा के साथ, ग्राहक अधिक लचीलेपन और विभिन्न किस्म के ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मर्चेंट भुगतान विकल्पों का आनंद ले सकते हैं, वह भी बिना किसी फिज़िकल कार्ड को साथ रखे।"

कार्डधारकों को अपनी यात्राओं की बेहतर योजना बनाने में सुविधा प्रदान करते हुए, सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के साथ निम्न सुविधाएं उपलब्ध हैं:

असीमित रिवॉर्ड जो कभी समाप्त नहीं होते:

• कार्डधारक को होटलों पर 6% मायकैश, मेकमायट्रिप बुकिंग पर उड़ानों, छुट्टियों, कैब, बसों पर 3% मायकैश और अन्य खुदरा खर्चों पर 1% मायकैश मिलेगा। ये रिवॉर्ड पॉइंट मेकमायट्रिप छूट के अलावा होंगे।

जॉइनिंग लाभ:

• एमएमटी वाउचर: कार्डधारक जॉइनिंग फीस के भुगतान पर ₹1,000 मूल्य के वाउचर का आनंद ले सकते हैं।

• एमएमटीब्लैक गोल्ड सदस्यता: यह निःशुल्क सदस्यता ग्राहकों को 24x7 सहायता, अपग्रेड, छूट और फ्लाइट और होटल बुकिंग पर कैशबैक जैसे अतिरिक्त विशेषाधिकार प्रदान करती है।

नवीनीकरण लाभ:

• एमएमटी वाउचर: कार्डधारकों को ‘मेकमायट्रिप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड’ के नवीनीकरण पर ₹1,000 मूल्य के होटल वाउचर का आनंद मिलता है।

• शुल्क माफी: कार्डधारक को वर्षगांठ वाले साल  ₹3,00,000 के खर्च पर शुल्क माफी मिलती है।

यात्रा लाभ:

• आकर्षक फॉरेक्स मार्क-अप: विदेश यात्रा करते समय, कार्डधारक आसानी से 0.99% के फॉरेक्स लेन-देन शुल्क पर मर्चेंट भुगतान कर सकते हैं।

• निःशुल्क एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस: कार्डधारक प्रति वर्ष आठ घरेलू एयरपोर्ट लाउंज और एक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज तक एक्सेस का आनंद ले सकते हैं।

अन्य मुख्य लाभ:

• जीवनशैली और मनोरंजन लाभ: बुकमायशो और आईनॉक्स के ज़रिये 1 टिकट खरीदें और दूसरे टिकट पर ₹150 की छूट पाएं (हर महीने दो बार)। उपयोगकर्ता आईसीआईसीआई बैंक के पाककला कार्यक्रम के साथ संपूर्ण भोजन का भी आनंद ले सकेंगे।

• इस क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए सभी मेकमायट्रिप लेन-देन पर 3 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई की पेशकश।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

आईसीआईसीआई बैंक और मेकमायट्रिप ने यात्रा करने के शौकीनों के लिए लॉन्च किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड | Khabar Digital | Khabar Digital