व्यापार•

आईसीआईसीआई बैंक ने iMobile पर यूपीआई लेनदेन के लिए 'बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन' की सुविधा शुरू की

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

आईसीआईसीआई बैंक ने iMobile पर यूपीआई लेनदेन के लिए 'बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन' की सुविधा शुरू की
  • ₹5,000 तक के यूपीआई लेनदेन के लिए फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए भुगतान की सुविधा

मुंबई: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप iMobile के माध्यम से यूपीआई लेनदेन के लिए 'बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन' लागू करने की घोषणा की है। यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करती है, जिससे वे ₹5,000 तक के लेनदेन को चेहरे की पहचान या फिंगरप्रिंट के जरिए अधिकृत कर सकते हैं। इस नई सुविधा के तहत, निर्धारित सीमा तक के लेनदेन के लिए यूपीआई पिन को मैन्युअली दर्ज करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

बायोमेट्रिक सुविधा के आने से तेज़ भुगतान और सुरक्षा—दोनों का लाभ मिलता है, क्योंकि सार्वजनिक स्थानों पर किसी के द्वारा झाँककर पिन देखने (शोल्डर सर्फिंग) का जोखिम कम हो जाता है। ग्राहक अब अपने बायोमेट्रिक्स के जरिए पीयर-टू-पीयर मनी ट्रांसफर, दुकान पर QR स्कैन कर भुगतान या ऑनलाइन भुगतान जैसे यूपीआई लेनदेन को अधिकृत कर सकते हैं। ₹5,000 से अधिक के लेनदेन के लिए ग्राहकों को भुगतान की पुष्टि हेतु अपना मौजूदा यूपीआई पिन दर्ज करना होगा।

आईसीआईसीआई बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा, “अपने ग्राहकों के हितों की रक्षा करना हमेशा हमारे संचालन के केंद्र में रहा है, और हम अपने ग्राहकों को उन्नत डिजिटल समाधान प्रदान करने में विश्वास रखते हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की शुरुआत वर्तमान नियामक दिशानिर्देशों के अनुरूप है, और यह अधिक सुरक्षित और निर्बाध भुगतान अनुभव की दिशा में एक सार्थक कदम है। iMobile पर डिवाइस-स्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य उपयोग में आसानी सुनिश्चित करते हुए लेनदेन की सुरक्षा को और मजबूत करना है। ग्राहकों के पास अपनी पसंद और सुविधा के आधार पर पिन-आधारित और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बीच चयन करने का विकल्प भी होगा।”

यह सुविधा Android (v30) और iOS (v28.2) के नवीनतम iMobile ऐप वर्जन पर उपलब्ध है। Android उपयोगकर्ता फिंगरप्रिंट के माध्यम से और iOS उपयोगकर्ता फेस रिकग्निशन के माध्यम से लेनदेन को अधिकृत कर सकते हैं।

iMobile उपयोगकर्ता कुछ आसान चरणों में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण सक्रिय कर सकते हैं:

• iMobile ऐप में लॉग इन करें

• UPI भुगतान पर क्लिक करें और UPI सेटिंग्स चुनें

• बायोमेट्रिक सक्षम करने के लिए खाता संख्या चुनें

• ‘Use biometric for payments’ चुनें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें

• सत्यापन के लिए अपना यूपीआई पिन दर्ज करें

• डिवाइस-स्तरीय बायोमेट्रिक डेटा को प्रमाणित करें 

‘iMobile’ के बारे में अधिक जानकारी और ऐप डाउनलोड करने के लिए Google Play Store या Apple App Store पर जाएँ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

आईसीआईसीआई बैंक ने iMobile पर यूपीआई लेनदेन के लिए 'बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन' की सुविधा शुरू की | Khabar Digital | Khabar Digital