छतरपुर, पन्ना रोड: आईसीआईसीआई बैंक ने छतरपुर शहर में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शहर में बैंक की दूसरी और जिले में चौथी शाखा है। शाखा परिसर में 24x7 उपलब्ध एक एटीएम भी लगाया गया है।
इस शाखा का उद्घाटन आईसीआईसीआई बैंक के जोनल हेड (रिटेल-एमपी ईस्ट) श्री सचिन उपाध्याय ने किया।
ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं:
यह शाखा ग्राहकों को निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करती है:
- खाते और जमा योजनाएं: बचत और चालू खाता, सावधि और आवर्ती जमा।
- कृषि और ऋण सेवाएं: किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), ट्रैक्टर, स्वर्ण, व्यवसाय, गृह, व्यक्तिगत, ऑटो और शिक्षा ऋण।
- लॉकर सुविधा: परिसर में सुरक्षित लॉकर उपलब्ध।
- प्रेषण और कार्ड सेवाएं।
कार्य समय:
- सोमवार से शुक्रवार: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
- पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को भी यही समय।
टैब बैंकिंग:
यह शाखा टैब बैंकिंग सुविधा भी प्रदान करती है। इसके तहत बैंक कर्मचारी ग्राहक के घर जाकर टैबलेट डिवाइस के माध्यम से खाता खोलने, एफडी शुरू करने, चेक बुक अनुरोध, ई-स्टेटमेंट बनाने और पता बदलने जैसी 100 से अधिक सेवाएं प्रदान करते हैं।
मध्य प्रदेश में आईसीआईसीआई बैंक का नेटवर्क:
- 290 से अधिक शाखाएं।
- 490+ एटीएम और कैश रिसाइक्लिंग मशीनें (सीआरएम)।
आईसीआईसीआई बैंक, अपनी शाखाओं, एटीएम, कॉल सेंटर, इंटरनेट बैंकिंग (www.icicibank.com) और मोबाइल बैंकिंग के जरिए ग्राहकों को मल्टी-चैनल सेवाएं प्रदान करता है।







