मुंबई: नवरात्रि के त्योहार के दौरान, आम तौर पर, देश भर में सड़क यात्रा में बढ़ोतरी होती है, ऐसे में इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस की सलाह है कि वाहन चालक त्योहारी मौसम में सफर पर निकलने से पहले ठीक तरह से अपने बीमा कवरेज और वाहन की जांच कर लें। त्योहारों के दौरान परिवार से मिलने, जश्न मनाने और छोटी यात्रा बढ़ने के कारण सड़कों पर अधिक ट्रैफिक होता है। ऐसे में उचित वाहन बीमा सुरक्षा होने से यात्रा के दौरान होने वाली सामने आने वाली अनचाही परेशानियों से बचा जा सकता है।
भारत के विस्तृत होते वाहन परितंत्र के साथ-साथ वाहन बीमा की तैयारी का महत्व भी बढ़ रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के परिवहन एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के अनुसार, भारत में 24.9 करोड़ से ज़्यादा सक्रिय पंजीकृत वाहन हैं। डिजिटल टोलिंग बुनियादी ढांचे के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल इसी बात से स्पष्ट है कि लगभग 5.9 करोड़ सक्रिय फास्टैग हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर 98% से अधिक टोल संग्रह अब इलेक्ट्रॉनिक रूप से होता है। इन रुझानों से देश भर में सड़क यात्रा और वाहन के बढ़ते दायरे का संकेत मिलता है।
हाल के वर्षों में सड़क यात्रा की में ज़बरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एमओआरटीएच के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल संग्रह वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर ₹61,408 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में ₹55,882 करोड़ था। इससे स्पष्ट है कि वाहनों की आवाजाही और सड़क के इस्तेमाल में लगातार बढ़ोतरी हुई है। त्योहारों के दौरान जब अधिक लोग सड़कों पर निकलते हैं, तो ज़िम्मेदारी से गाड़ी चलाने और सही बीमा सुरक्षा की ज़रूरत और भी बढ़ हो जाती है।
वाहन की ज़रूरतों में बदलाव के बीच ग्राहक अपनी बीमा संबंधी आवश्यकताओं की समीक्षा कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कवरेज उनकी ड्राइविंग की आदतों और यात्रा के तरीकों के हिसाब से हो। उपलब्ध कवरेज विकल्पों और सहायता सेवाओं को समझने से वाहन मालिकों को अपनी व्यक्तिगत ज़रूरतों के आधार पर सही फैसले लेने में मदद मिल सकती है।
त्योहारों के दौरान यात्रा पर निकलने से पहले, वाहन चालकों को सलाह है कि वे अपनी पॉलिसी कवरेज की समीक्षा करें, पॉलिसी की वैधता की जांच करें, ज़रूरी दस्तावेज़ आसानी से उपलब्ध रखें और पॉलिसी की मुख्य शर्तों और किन चीज़ों पर कवरेज नहीं मिलता, उनके बारे में जानकारी रखें। इसके अलावा, वाहन मालिकों को यात्रा शुरू करने से पहले बुनियादी सुरक्षा जांच करनी चाहिए, जिसमें टायरों की स्थिति, ब्रेक, बैटरी की स्थिति और ज़रूरी फ्लूइड (जैसे तेल, कूलेंट आदि) का स्तर शामिल है।
त्योहारों के दौरान यात्रा की तैयारी के लिए चेकलिस्ट
इस साल नवरात्रि के दौरान सफर पर निकलने से पहले, वाहन चालकों को निम्न चीज़ों का ध्यान रखें:
- वाहन बीमा पॉलिसी की वैधता और नवीकरण की तारीख चेक करें
- बीमा और गाड़ी के कागज़ात ऐसी जगह रखें जहां आसानी से मिल सकें
- टायर की हालत और हवा का दबाव (एयर प्रेशर) चेक करें
- ब्रेक, लाइट और बैटरी की जांच करें
- यदि आपके बीमा के दायरे में हो तो रोडसाइड असिस्टेंस की जानकारी साथ रखें
- बीमा कंपनी की हेल्पलाइन और इमरजेंसी संपर्क सेव करके रखें
- पॉलिसी कवरेज, उसमें शामिल चीज़ों और किन चीज़ों को शामिल नहीं किया गया है, इसकी समीक्षा करें
- थकान की हालत में गाड़ी चलाने से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें
नवरात्रि और आगामी त्योहारी मौसम के दौरान सड़क यात्रा बढ़ जाती है, इसलिए तैयारी बहुत ज़रूरी है। ज़िम्मेदारी से गाड़ी चलाने और उचित वाहन बीमा कवरेज होने से वाहन चालकों और उनके परिवारों की यात्रा सुरक्षित, आसान और आर्थिक रूप से सुविधाजनक हो सकती है।









