व्यापार•

इंटेरियो बाई गोदरेज ने लॉन्च किया ‘वर्कस्केप्स’, बदलती संगठनात्मक जरूरतों के अनुरूप तैयार मॉड्यूलर वर्कप्लेस सॉल्यूशंस

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

इंटेरियो बाई गोदरेज ने लॉन्च किया ‘वर्कस्केप्स’, बदलती संगठनात्मक जरूरतों के अनुरूप तैयार मॉड्यूलर वर्कप्लेस सॉल्यूशंस

वित्त वर्ष 2027 में इंटेरियो बाई गोदरेज के बी2बी और संस्थागत कारोबार में वर्कस्केप्स की 10% हिस्सेदारी रहने की उम्मीद

मुंबई: इंटेरियो बाई गोदरेज ने ‘वर्कस्केप्स’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह मॉड्यूलर वर्कप्लेस सॉल्यूशंस की एक नई श्रेणी है, जिसे संगठनों को अपने कार्यस्थलों को उनकी बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने, उनमें बदलाव करने और उन्हें लगातार विकसित करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस श्रेणी में आसानी से स्थानांतरित किए जा सकने वाले और एक-दूसरे के साथ अनुकूल फर्नीचर व अन्य सहायक तत्व शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग कार्यशैलियों और जगह की जरूरत के अनुसार व्यवस्थित किया जा सकता है। इससे स्थायी लेआउट की सीमाओं के बिना अधिक फ्लेक्सिबल कार्यस्थल तैयार किए जा सकते हैं।

वित्त वर्ष 2027 में वर्कस्केप्स से इंटेरियो बाई गोदरेज के बी2बी और संस्थागत कारोबार में 10% योगदान की उम्मीद है। इसके पोर्टफोलियो में कोलैबोरेशन टेबल्स, प्राइवेसी सॉल्यूशंस, मोबाइल मार्करबोर्ड्स और स्पेस डिवाइडर्स, पावर सॉल्यूशंस, स्टोरेज और सपोर्ट एलिमेंट्स, मीटिंग और प्रेजेंटेशन टूल्स तथा सीटिंग एलिमेंट्स शामिल हैं। ये उत्पाद एकाग्र होकर काम करने, टीम के साथ सहयोग, अनौपचारिक बातचीत, प्रस्तुतियों, हाइब्रिड मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त हैं।

वर्कस्केप्स को इस तरह तैयार किया गया है कि कार्यस्थल को जरूरत के अनुसार आसानी से बदला और व्यवस्थित किया जा सके। इसमें कई ऐसे उत्पाद शामिल किए गए हैं, जिन्हें एक साथ इस्तेमाल करके सुविधाजनक और फ्लेक्सिबल कार्यस्थल बनाया जा सकता है। बिना किसी बड़े बदलाव के इन उत्पादों को जरूरत के अनुसार बढ़ाया, हटाया या नए तरीके से लगाया जा सकता है। इससे काम की बदलती जरूरतों के हिसाब से ऑफिस की जगह को आसानी से बदला जा सकता है। इसका सरल और आकर्षक डिजाइन उपयोगिता के साथ-साथ ऑफिस में सहज और स्वागतपूर्ण माहौल भी बनाता है।

इंटेरियो बाई गोदरेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, समीर जोशी ने कहा, “आज कार्यस्थल तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में संगठन ऐसे समाधान चाहते हैं, जो ऑफिस की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अधिक फ्लेक्सिबिलिटी भी दें। इंटेरियो बाई गोदरेज में हम अपनी बी2बी उत्पाद श्रृंखला को इन्हीं बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार कर रहे हैं और वर्कस्केप्स इसी दिशा में हमारा नया कदम है। वर्कस्केप्स में ऑफिस डिजाइन, उपयोगिता और जरूरत के अनुसार बदलाव की हमारी समझ को एक साथ लाया गया है। इसका मॉड्यूलर डिजाइन अलग-अलग संगठनों की जरूरतों के अनुसार आसानी से बदला जा सकता है। भारत में डिजाइन और विकसित किया गया वर्कस्केप्स भारतीय कारोबारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह ऐसे कार्यस्थल बनाने में मदद करता है, जो सुविधाजनक, उपयोगी और भविष्य की बदलती कार्यशैली के अनुरूप आसानी से ढल सकें।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

इंटेरियो बाई गोदरेज ने लॉन्च किया ‘वर्कस्केप्स’, बदलती संगठनात्मक जरूरतों के अनुरूप तैयार मॉड्यूलर वर्कप्लेस सॉल्यूशंस | Khabar Digital | Khabar Digital