व्यापार•

jio Phones: जियो का 4G फोन मिलेगा मात्र 299 रुपये में... अब हर साधारण व्यक्ति की पहुंच में फोन!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

jio Phones: जियो का 4G फोन मिलेगा मात्र 299 रुपये में... अब हर साधारण व्यक्ति की पहुंच में फोन!

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ने के बीच बजट फोन तलाश रहे लोगों के लिए रिलायंस जियो का एक ऑफर चर्चा में है। कंपनी अपने भारत में 10 साल पूरे होने के मौके पर JioBharat 4G फीचर फोन को सीमित अवधि के लिए खास ऑफर के तहत उपलब्ध करा रही है। इस ऑफर में फोन की प्रभावी कीमत 299 रुपये बताई जा रही है।

299 रुपये में कैसे मिलेगा JioBharat 4G फोन?
JioBharat 4G फीचर फोन की शुरुआती कीमत 1,499 रुपये है। हालांकि, कंपनी इस डिवाइस के साथ करीब 1,200 रुपये के छह महीने के रिचार्ज का लाभ दे रही है। इस हिसाब से फोन की प्रभावी कीमत 299 रुपये रह जाती है। ऑफर के तहत यूजर्स को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए बताया जा रहा है।

JioBharat फोन में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
JioBharat सीरीज में A1, B1, B2 और B3 जैसे मॉडल शामिल हैं। ये फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो स्मार्टफोन की जगह पारंपरिक कीपैड फोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इन डिवाइस में 2.4 इंच का डिस्प्ले और 2,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में कॉलिंग और मैसेजिंग के अलावा मनोरंजन और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। यूजर्स JioTV के जरिए 500 से ज्यादा टीवी चैनल देख सकते हैं। वहीं JioHotstar के जरिए लाइव क्रिकेट, फिल्में और वेब सीरीज का आनंद लिया जा सकता है। म्यूजिक के लिए JioMusic और डिजिटल पेमेंट के लिए JioPay का विकल्प भी दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से Jio Safety Shield में सेफ कॉलिंग और लोकेशन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

सिर्फ Jio SIM ही चलेगी
JioBharat फोन खरीदने से पहले एक जरूरी बात ध्यान रखना जरूरी है। इस डिवाइस में केवल Jio SIM का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर की SIM इसमें काम नहीं करेगी।

किसके लिए उपयोगी है यह फोन?
JioBharat 4G फीचर फोन उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए फोन चाहिए। बुजुर्गों या परिवार के उन सदस्यों के लिए भी यह विकल्प हो सकता है, जिन्हें स्मार्टफोन के बजाय आसान कीपैड वाला फोन पसंद है। इसके अलावा, सेकेंडरी फोन की जरूरत रखने वाले यूजर्स भी इसे कम बजट वाले विकल्प के तौर पर देख सकते हैं।

छह महीने बाद कितना होगा रिचार्ज?
ऑफर की शुरुआती अवधि पूरी होने के बाद यूजर्स को Jio के अलग-अलग रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल करना होगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 123 रुपये के प्लान में 28 दिनों के लिए 14GB डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं 1,234 रुपये के प्लान के साथ लंबी वैधता वाला विकल्प उपलब्ध है। हालांकि, ऑफर और रिचार्ज प्लान की कीमत व सुविधाएं समय के साथ बदल सकती हैं। इसलिए खरीदारी से पहले Jio के मौजूदा प्लान और ऑफर की शर्तें जांचना उचित रहेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=ahfD4zRzfDw&t=32s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

jio Phones: जियो का 4G फोन मिलेगा मात्र 299 रुपये में... अब हर साधारण व्यक्ति की पहुंच में फोन! | Khabar Digital | Khabar Digital