वडोदरा। इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने को बढ़ावा देने के लिए, वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एंड मोबिलिटी लिमिटेड ने अपनी पॉपुलर 'जॉय ई-बाइक' सीरीज के चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने कुछ मॉडलों पर ₹13,000 तक की कमी की है।
इस कदम का मकसद देशभर में ई-मोबिलिटी को और अधिक सुलभ बनाना है, जिससे आम लोग भी आसानी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अपना सकें। नई कीमतें वोल्फ 31एएच, जेन नेक्स्ट 31एएच, जेन नेक्स्ट नानू प्लस, वोल्फ प्लस, नानू ईको और वोल्फ ईको जैसे मॉडलों पर लागू होंगी।
वार्डविज़र्ड, जो 'जॉय ई-बाइक' ब्रांड के तहत दोपहिया और 'जॉय ई-रिक' के तहत तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है, ने इस फैसले को उपभोक्ता हितैषी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार कदम बताया है।
कंपनी ने कहा कि उनका फोकस अब न सिर्फ इनोवेशन पर है, बल्कि हर भारतीय तक स्मार्ट, टिकाऊ और अफोर्डेबल मोबिलिटी पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकता है।
वार्डविज़र्ड की यह पहल उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है जो बजट में ईवी अपनाना चाहते हैं। साथ ही, यह फैसला कंपनी की देशभर में मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।







