व्यापार•

जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने लीडरशिप टीम को किया मजबूत

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने लीडरशिप टीम को किया मजबूत

पूर्व फिनटेक CXO विकास चांडक को पार्टनर नियुक्त किया

मुंबई: शुरुआती चरण की कंपनियों में निवेश करने वाली संस्थागत वेंचर कैपिटल फर्म जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने अपने फंड III के लॉन्च से पहले नेतृत्व टीम को मजबूत करते हुए वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ विकास चांडक को पार्टनर नियुक्त किया है।

विकास के पास कंज्यूमर, फिनटेक और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में दो दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कई व्यवसायों को स्थापित करने, उनका विस्तार करने और उनके पुनर्गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए करने वाले विकास ने CRED, एतिहाद और आईसीआईसीआई बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ काम किया है।

जेएसडब्ल्यू वेंचर्स से जुड़ने से पहले विकास भारत के कुछ प्रमुख फिनटेक और उपभोक्ता व्यवसायों में रणनीति, उत्पाद विकास और बिजनेस संचालन का नेतृत्व कर चुके हैं। वह पिछले पांच वर्षों से सक्रिय एंजेल निवेशक भी रहे हैं।

जेएसडब्ल्यू वेंचर्स में वे फंड की निवेश रणनीति, पूंजी जुटाने, निवेश, पोर्टफोलियो प्रबंधन तथा फिनटेक और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी क्षेत्र की निवेश प्राप्त कंपनियों से निकास (एग्जिट) से जुड़े कार्यों की संयुक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस अवसर पर जेएसडब्ल्यू वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर सचिन टैगरा ने कहा, "विकास के पास व्यावसायिक समझ और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसायों को सफलतापूर्वक संचालित व विस्तार देने का बेहतर अनुभव है। यह हमारी पोर्टफोलियो प्रबंधन की सक्रिय कार्यशैली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनका अनुभव निवेश के मूल्यांकन को और बेहतर बनाएगा तथा हमारी पोर्टफोलियो कंपनियों को महत्वपूर्ण लाभ पहुंचाएगा।"

जेएसडब्ल्यू वेंचर्स के पार्टनर विकास चांडक ने कहा: "जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने स्टार्टअप संस्थापकों (फाउंडर्स) के लिए एक मजबूत पार्टनर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। स्टार्टअप्स, बड़े उद्योगों और एक एंजेल इन्वेस्टर के रूप में दो दशकों से अधिक के काम के दौरान, मैंने खुद देखा है कि महत्वपूर्ण मोड़ों (inflection points) पर लिए गए निर्णय समय और बदलते दौर के साथ कितना बड़ा असर डालते हैं। इस फर्म से जुड़ना मुझे एक ऐसा बेहतर इन्स्टीट्यूशनल प्लेटफॉर्म देता है, जहाँ मैं अपने इन अनुभवों का उपयोग अनुशासित निवेश और अगली पीढ़ी के मजबूत, टेक्नोलॉजी-संचालित व्यवसायों की मदद के लिए कर सकूँ।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने लीडरशिप टीम को किया मजबूत | Khabar Digital | Khabar Digital