व्यापार•

अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा 'प्रगति' परियोजना का शुभारम्भ

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा 'प्रगति' परियोजना का शुभारम्भ

सरई तहसील अंतर्गत सुलियरी कोयला खदान से प्रभावित गांवों के सक्षम उम्मीदवारों के लिए खदान क्षेत्र में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा एक महत्वपूर्ण पद माइनिंग सरदार प्रमाण पत्र दक्षता परीक्षा के लिए तैयारी प्रारम्भ किया गया है। एमएफए बिल्डिंग, झलरी, सुलियरी खदान, सिंगरौली में  'प्रगति’ परियोजना के नाम से शुरू किये गए इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार को किया गया। इस प्रशिक्षण के प्रथम बैच के लिए आमडांड, बेलवार, डोंगरी, झलरी, खनुआ नया टोला और मझौली पाठ गांवों के 12 वीं पास कर चुके कुल 32 सक्षम उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन्हें कुशल प्रशिक्षक के नेतृत्व में इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए जिम्मेदारी पूर्वक तैयारी की शुरुआत की गयी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक वैधानिक नियोक्ता के रूप में परियोजना प्रभावित गांवों के सक्षम युवाओं को कोयला खनन उद्योग से जोड़ने के लिए जरुरी व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उनमें कार्यकुशलता तथा जिम्मेदारी के स्तर को बढ़ाना है। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), धनबाद द्वारा कोयला खदानों में माइनिंग सरदार पद के लिए हर साल दिसम्बर माह में दक्षता प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित की जाती है। यह पद किसी भी कोयला खनन कंपनी में बहुत ही महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला होता है। साथ ही इस इम्तिहान में सफल होने से कर्मचारियों के वेतन और तरक्की की संभावनाएं बेहतर हो जाती हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार