व्यापार•

पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड से बनाएं दुनिया घूमना आसान

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड से बनाएं दुनिया घूमना आसान
  • पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड एक प्रीपेड कार्ड है जिसे छह विदेशी मुद्राओं से लोड किया जा सकता है: यूएसडी, यूरो, जीबीपी, एईडी, सीएडी और एसजीडी

नई दिल्ली : इस विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को बिना मुद्रा (करेंसी) प्रबंधन की चिंता किए दुनिया के विविध परिदृश्यों और संस्कृतियों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। चाहे वह न्यूयॉर्क की हलचल भरी सड़कें हों, वेनिस की रोमांटिक नहरें, लंदन के शाही स्थल, दुबई का भविष्य को दर्शाता क्षितिज, कनाडाई रॉकी की ताज़ी पहाड़ी हवा, या चाइनाटाउन के जीवंत बाजार हों, यात्री अब पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड के जरिए इन गंतव्यों का भ्रमण बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। यह प्रीपेड कार्ड दुनिया की सैर करने वालों और व्यावसायिक यात्रियों को अपने वित्त का प्रबंधन करने का एक सुरक्षित, सुविधाजनक और लचीला तरीका प्रदान करता है, खासकर विदेश में कई विदेशी मुद्राओं और विनिमय दरों का प्रबंधन करने के लिए। एक कार्ड, कई मुद्राएँ पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड में छह प्रमुख विदेशी मुद्राए लोड की जा सकती है: अमेरिकी डॉलर (यूएसडी), यूरो (ईयूआर), ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग (जीबीपी), यूएई दिरहम (एईडी), कैनेडियन डॉलर (सीएडी) और सिंगापुर डॉलर (एसजीडी)। यह कार्ड ,ग्राहकों को एक ही कार्ड पर कई मुद्राओं को सहजता से ले जाने और उसे स्विच करने की अनुमति देता है, विभिन्न गंतव्यों पर जाने पर कई कार्ड रखने व संभालने की आवश्यकता या परेशानी को समाप्त करता है।

विनिमय दरों को लॉक करें- अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की सबसे बड़ी असुविधाओं में से एक मुद्रा विनिमय दरों का लगातार उतार-चढ़ाव है। पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड कार्ड को एक या एक से अधिक मुद्राओं में लोड करते समय विनिमय दर को लॉक करने में मदद करता है, यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहक आसानी से यात्रा और खर्च कर सकें।

वैश्विक स्वीकृति- PNB मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड का इस्तेमाल भारत, नेपाल और भूटान को छोड़कर दुनिया भर में ATM, POS टर्मिनल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से किया जा सकता है। ग्राहक विभिन्न देशों में आसानी से भुगतान कर सकते हैं, ज़रूरत पड़ने पर स्थानीय मुद्राओं में नकद निकाल सकते हैं और संपर्क रहित भुगतान की सुविधा का आनंद ले सकते हैं।

बेहतर सुरक्षा फीचर्स- मास्टरकार्ड नेटवर्क पर उपलब्ध, पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड 3डी सिक्योर और चिप-एंड-पिन तकनीक और वास्तविक समय लेनदेन  अलर्ट (रीयल-टाइम ट्रांजेक्शन अलर्ट)  सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। यह कार्ड पीएनबी के वेब-आधारित ग्राहक पोर्टल के जरिए किसी भी समय, कहीं भी सुलभ है, जिससे उपयोगकर्ता अपने खर्च की निगरानी कर सकते हैं, एटीएम पिन रीसेट कर सकते हैं, कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं, और अपनी यात्रा के वित्त का आसानी से प्रबंधन कर सकते हैं।

बीमा कवरेज- अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु, पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड चोरी या दुरुपयोग की स्थिति में 3.50 लाख रुपये तक के नुकसान के लिए बीमा कवरेज के साथ आता है।
पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड किसी भी भारतीय निवासी द्वारा वैध वीज़ा, पासपोर्ट और पैन कार्ड के साथ प्राप्त किया जा सकता है। पांच साल की वैधता और शून्य बैलेंस रखरखाव के साथ, यह कार्ड विभिन्न देशों में एक छोटी व्यावसायिक यात्रा, लंबी छुट्टी या कई यात्राओं के लिए एक आदर्श साथी है।

अधिक जानकारी के लिए pnbindia.com पर लाग इन करे और एफएक्यू को देखें या अपने नजदीकी पीएनबी शाखा में जाएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार