व्यापार•

स्टार हेल्थ ने भोपाल में लगभग 20% कम प्रीमियम के साथ किफायती स्वास्थ्य बीमा ‘वैल्यू प्लस’ लॉन्च किया, 20 साल की विरासत को आगे बढ़ाया

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

स्टार हेल्थ ने भोपाल में लगभग 20% कम प्रीमियम के साथ किफायती स्वास्थ्य बीमा ‘वैल्यू प्लस’ लॉन्च किया, 20 साल की विरासत को आगे बढ़ाया
  • कंपनी ने गैर-मेट्रो और टियर 2, 3 और 4 बाजारों में लगभग 20% कम प्रीमियम वाले स्वास्थ्य बीमा प्लान के साथ अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया।
  • व्यक्तिगत और फैमिली फ्लोटर कवर के लिए 25 लाख रुपये तक के सम-इंश्योर्ड विकल्पों के साथ ‘वैल्यू प्लस’ पेश किया गया।
  • कम सेवा वाले बाजारों में युवा भारतीयों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पॉलिसियों के साथ सभी के लिए बीमा के विज़न को मजबूत किया।
  • यदि लगातार 5 वर्षों तक अस्पताल में भर्ती होने, यानी इन-पेशेंट, का कोई क्लेम नहीं किया जाता है, तो पहले वर्ष का बेस प्रीमियम वापस कर दिया जाएगा।
  • इस चुनिंदा पेशकश में पूरे भारत के 11,000 से अधिक अस्पतालों का नेटवर्क शामिल है।

भोपाल: भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NSE: STARHEALTH; BSE: 543412) ने आज टियर 2, 3 और 4 शहरों के युवा भारतीयों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक किफायती पेशकश लॉन्च करने की घोषणा की है। इस योजना का नाम ‘वैल्यू प्लस’ है और यह एक विशेष रूप से तैयार किये गये अस्पताल नेटवर्क के जरिए, लगभग 20% कम प्रीमियम पर 7.5 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक का उच्च सम-इंश्योर्ड कवर प्रदान करती है।

एक ऐसे बाजार में जहां इलाज के बढ़ते खर्च छोटे शहरों में रहने वाले लाखों लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं, स्टार हेल्थ ‘वैल्यू प्लस’ के जरिए किफायती विकल्प लेकर आई है। कंपनी का लक्ष्य सुरक्षा और प्रीमियम दक्षता के बेहतरीन संतुलन के साथ 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों, और 91 दिनों से 25 वर्ष तक के आश्रित बच्चों के लिए कवर प्रदान करके परिवारों और व्यक्तियों की सेवा करना है।

यह उत्पाद योजनाबद्ध और आपातकालीन देखभाल के लिए कई गैर-मेट्रो शहरों में गुणवत्तापूर्ण अस्पतालों के एक चुनिंदा नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए एक तय रूम रेंट ढांचे से सहारा मिलेगा। यह ढांचा जरूरी स्वास्थ्य सुरक्षा से समझौता किए बिना प्रीमियम को किफायती बनाता है, जिससे प्रीमियम लगभग 20% तक कम हो जाता है, जबकि अस्पताल में भर्ती होने, रिकवरी, क्लेम-मुक्त निरंतरता और वेलनेस सहायता जैसे प्रमुख लाभ पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।

भोपाल में, स्टार हेल्थ की मौजूदगी कुल 78 नेटवर्क अस्पतालों में है, जिनमें से 68 अस्पताल वैल्यू प्लस के लिए खास तौर पर चुने गए 'वैल्यू नेटवर्क अस्पताल' हैं।

मध्य प्रदेश में, स्टार हेल्थ का एक मजबूत वितरण नेटवर्क है, जिसमें लगभग 40 शाखाएं और 33,400 से अधिक एजेंट शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 26 में राज्य में 7.44 लाख लोगों को बीमा कवर दिया है और 327.7 करोड़ jqi;s मूल्य के 63,922 दावों का निपटारा किया है।

इस लॉन्च के बारे में, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, आनंद रॉय ने कहा, "पिछले 20 सालों में, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने लाखों भारतीयों के लिए स्वास्थ्य बीमा को अधिक भरोसेमंद, सुलभ और किफायती बनाने का काम किया है। भोपाल में वैल्यू प्लस के साथ, हम भारत के टियर 2, 3 और 4 शहरों के अधिक से अधिक लोगों और परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य बीमा पहुंचाकर उस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। भोपाल हमारे लिए एक महत्‍वपूर्ण बाजार है और लगभग 20% कम प्रीमियम पर उच्च बीमा राशि के विकल्प, चुनिंदा अस्पतालों तक पहुंच और वेलनेस से जुड़े लाभों को एक साथ मिलाकर, वैल्यू प्लस ग्राहकों के एक बड़े वर्ग के लिए बजट के अनुकूल बीमा लेकर आया है। यह लॉन्च स्वास्थ्य सुरक्षा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के हमारे मिशन का एक हिस्सा है और सभी के लिए बीमा के राष्ट्रीय विज़न को आगे बढ़ाने की दिशा में एक व्यावहारिक कदम है।"

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के मध्‍य प्रदेश के बिजनेस हेड, अर्पण राय ने कहा, “वैल्यू प्लस आज के ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य बीमा को अधिक प्रासंगिक, किफायती और सुलभ बनाने पर हमारे फोकस को दर्शाता है। उच्च बीमा राशिके विकल्पों, आवश्यक स्वास्थ्य लाभों, वेलनेस सपोर्ट और प्रीमियम की बचत को एक साथ लाकर, इस प्रोडक्ट को इस तरह डिज़ाइन किया गया है ताकि परिवार बढ़ती चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए बेहतर योजना बना सकें। राज्य के भीतर हमारे व्यापक वितरण नेटवर्क और चुनिंदा नेटवर्क अस्पतालों के साथ, हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों को पूरे भरोसे के साथ एक सार्थक स्वास्थ्य सुरक्षा चुनने में सक्षम बनाना है।”

1, 2 और 3 वर्ष की अवधि में उपलब्ध, इस पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • सम इंश्योर्ड के विकल्प: ग्राहक 7.5 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक का कवर चुन सकते हैं।
  • प्रीमियम रिफंड: लगातार 5 वर्षों तक कोई क्लेम न होने पर, पहले वर्ष का पूरा बेस प्रीमियम वापस कर दिया जाएगा।
  • कम्युलेटिव बोनस: हर क्लेम-मुक्त वर्ष के लिए बीमा राशि में 50% की बढ़ोतरी, जो अधिकतम 100% तक जमा हो सकती है।
  • लॉन्ग-टर्म पॉलिसी के लाभ: लॉन्ग-टर्म पॉलिसी चुनने वाले ग्राहक सम-इंश्योर्ड मल्टीप्लायर का उपयोग करके पॉलिसी अवधि के दौरान सालाना बीमा राशि को आपस में जोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही वे दूसरे वर्ष के प्रीमियम पर 10% और तीसरे वर्ष के प्रीमियम पर 12.3% की दीर्घकालिक छूट का लाभ उठाएं।
  • हेल्थ बूस्टर: हर 7 क्लेम-मुक्त वर्षों की अवधि पर 100% बेस सम-इंश्योर्ड अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।
  • अस्पताल में भर्ती और रिकवरी सहायता: इसमें इन-पेशेंट, डे केयर, आयुष, होम केयर, ऑर्गन डोनर, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च, एम्बुलेंस, नर्सिंग और टिकाऊ चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।
  • वेलनेस आधारित लाभ: असीमित टेली-कंसल्टेशन, रिन्यूअल पर 20% तक की छूट, डेंटल चेक-अप, सेकंड ओपिनियन और डिजिटल वैल्यू-ऐड्स।
  • अनुकूलन के विकल्प: डिडक्टिबल्स, को-पे, इन-क्लिनिक कंसल्टेशन, स्टे फिट (जिम एक्सेस), ममता (महिला वेलनेस) और परम सेवा (वरिष्ठ नागरिक वेलनेस)।

वैल्यू प्लस के साथ, स्टार हेल्थ स्वास्थ्य बीमा देने के अपने वादे को और मजबूत कर रहा है, जो कम खर्च में बेहतर सुरक्षा का बेहतरीन संतुलन है। उच्च कवर, क्लेम-मुक्त होने पर मिलने वाले लाभ, वेलनेस सपोर्ट और एक चुनिंदा वैल्यू नेटवर्क को एक साथ मिलाकर, यह विकल्प परिवारों को अधिक किफायती और प्रीमियम-कुशल तरीके से सार्थक स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

स्टार हेल्थ ने भोपाल में लगभग 20% कम प्रीमियम के साथ किफायती स्वास्थ्य बीमा ‘वैल्यू प्लस’ लॉन्च किया, 20 साल की विरासत को आगे बढ़ाया | Khabar Digital | Khabar Digital