- मोर रिटेल के 600 मिड-माइल वाहनों में से 150 अब इलेक्ट्रिक हो चुके हैं, जिससे रिटेलर सभी गाडि़यों को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है
बेंगलुरु: भारत की प्रमुख सुपरमार्केट चेन में शामिल मोर रिटेल अपनी मिड-माइल लॉजिस्टिक्स फ्लीट को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बदलाव में भारत का फुल-स्पेक्ट्रम इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल ब्रांड मोंट्रा इलेक्ट्रिक उसका ईवी पार्टनर है। कंपनी अब अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में मोंट्रा इलेक्ट्रिक एविएटर के 110 ई-एससीवी चला रही है। इनमें आज बेंगलुरु में शुरू किए गए 25 वाहन भी शामिल हैं। इसके साथ ही मोर रिटेल की मिड-माइल फ्लीट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी करीब 30% हो गई है।
110 मोंट्रा इलेक्ट्रिक एविएटर वाहन मिलकर हर दिन कम से कम 22,000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। इससे सालभर में 1,750 टन से अधिक टेलपाइप CO₂ उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।
पारंपरिक डीजल और पेट्रोल एससीवी की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के पीछे कम ऊर्जा लागत, गियरलेस ब्रेकिंग और कम मेंटेनेंस खर्च प्रमुख वजह हैं। फ्लीट में शामिल किए जाने के बाद से एविएटर ने मोर रिटेल के प्रमुख डिलीवरी हब से रोजाना स्टोर तक सामान पहुंचाने और हाइपर-लोकल डिलीवरी में अच्छी विश्वसनीयता दिखाई है। शहरों के व्यस्त रूटों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए मोंट्रा इलेक्ट्रिक एविएटर में भारी सामान के लिए हाई टॉर्क, ट्रैफिक में आसान ऑटोमैटिक ड्राइविंग और आरामदायक केबिन दिया गया है। इससे रोजाना लंबे समय तक वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की थकान कम करने में मदद मिलती है।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक के ई-एससीवी डिविजन के सीईओ साजू नायर ने कहा, “कमर्शियल मोबिलिटी का इलेक्ट्रिफिकेशन तब तेजी से आगे बढ़ेगा, जब बड़े स्तर पर इससे कारोबार को साफ और मापने योग्य फायदा मिले। मोर रिटेल का हमारे एविएटर के साथ 100% इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में बढ़ना इस बदलाव का अच्छा उदाहरण है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों को सिर्फ एक विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की लॉजिस्टिक्स का अहम हिस्सा बनाकर इस्तेमाल कर रही है। जैसे-जैसे मोर रिटेल पूरी तरह इलेक्ट्रिक मिड-माइल फ्लीट की ओर बढ़ रहा है, हमारा फोकस ऐसे वाहन और पूरा सिस्टम उपलब्ध कराने पर है, जो लगातार काम करने की क्षमता, बेहतर दक्षता और लंबे समय में कारोबार के लिए फायदेमंद हों।”
मोर रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के नेशनल ट्रांसपोर्ट मैनेजर प्रसन्न हेगड़े ने कहा, “हमारी मिड-माइल फ्लीट हर दिन हमारे स्टोर्स तक सामान पहुंचाती है, इसलिए हमारे लिए सबसे जरूरी है कि ये वाहन भरोसेमंद तरीके से काम करें। डीजल और पेट्रोल वाहनों से मोंट्रा इलेक्ट्रिक के एविएटर ई-एससीवी पर जाना हमारे पूरे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में आसान रहा है। ये वाहन अब तक हमारे रूट पर 8.8 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं और हमारे ड्राइवरों ने इनके आराम, तुरंत टॉर्क और रोजमर्रा के बेहतर प्रदर्शन को पसंद किया है। कम ऑपरेटिंग लागत के साथ हर डिलीवरी के दौरान उत्सर्जन भी कम हो रहा है। हमारी 600 मिड-माइल गाड़ियों में से 150 अब इलेक्ट्रिक हो चुकी हैं और हम पूरी फ्लीट को इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस सफर में मोंट्रा इलेक्ट्रिक हमारा भरोसेमंद पार्टनर रहा है।”
मोंट्रा इलेक्ट्रिक एविएटर में 10.3 फीट की लोड डेक है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी है। इसकी पेलोड क्षमता 1,707 किलोग्राम तक है, जिससे यह रिटेल क्रेट्स और थोक सामान की सप्लाई के लिए उपयुक्त है। एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी रेंज डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और रिटेल स्टोर के बीच लगातार डिलीवरी के लिए उपयोगी है। इसमें दिया गया डिजिटल फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम रियल-टाइम बैटरी स्टेटस दिखाता है, ड्राइवर के ड्राइविंग पैटर्न का विश्लेषण करता है और बेहतर रूट चुनने में मदद करता है। इससे वाहनों के ज्यादा समय तक सड़क पर सक्रिय रहने और फ्लीट के बेहतर इस्तेमाल में मदद मिलती है।









