व्यापार•

बुनियादी ढांचे पर बढ़ते निवेश से पीएनसी इंफ्राटेक के चेयरमैन को कंपनी की ग्रोथ पर भरोसा

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बुनियादी ढांचे पर बढ़ते निवेश से पीएनसी इंफ्राटेक के चेयरमैन को कंपनी की ग्रोथ पर भरोसा

मुंबई। देश में बुनियादी ढांचे पर बढ़ते सरकारी खर्च को देखते हुए पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार जैन ने कंपनी की भविष्य की वृद्धि को लेकर भरोसा जताया है। एक्सचेंजों पर लिस्टिंग के 10 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने शेयरधारकों के नाम एक पत्र जारी किया।

जैन ने बताया कि लिस्टिंग के बाद से कंपनी ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। “2015 में लिस्टिंग के समय 1,561 करोड़ रुपये के राजस्व से शुरू होकर अब कंपनी का टर्नओवर 7,699 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो 19.4% की सीएजीआर दर से वृद्धि को दर्शाता है।” इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ भी 100 करोड़ रुपये से बढ़कर 850 करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने बताया कि EBITDA में भी 21.8% की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब 1,277 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। कंपनी का शेयर भी इन वर्षों में करीब 3.7 गुना बढ़ा है।

18,900 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक, भविष्य की मजबूती का संकेत
जैन ने कहा कि 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी के पास 18,900 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के प्रोजेक्ट्स निष्पादनाधीन हैं, जो वित्त वर्ष 2024 के राजस्व का 2.4 गुना हैं। पीएनसी इंफ्राटेक को CARE AA+ और CARE A1+ की क्रेडिट रेटिंग भी प्राप्त है, जो कंपनी की वित्तीय स्थिरता को दर्शाता है।

13 राज्यों में 90 से अधिक प्रोजेक्ट्स किए पूरे
अब तक कंपनी ने 13 राज्यों में सड़क, एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर, एयरपोर्ट रनवे सहित 90 से अधिक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है। परिचालन दक्षता का एक उदाहरण साझा करते हुए जैन ने बताया कि कंपनी ने 100 घंटे में 50.03 लेन किमी सड़क बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त है।

बजट में मिले समर्थन से ग्रोथ को मिलेगी रफ्तार
जैन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कंपनी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, “2025-26 के केंद्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 11.21 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह सरकार की प्रतिबद्धता और इस क्षेत्र की संभावनाओं को दर्शाता है।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार