व्यापार•

"शौर्य हमारी विरासत, व्यापार हमारा भविष्य" – राजपूत बिजनेस कॉन्फ्रेंस में गूंजा आत्मनिर्भरता का मंत्र

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

"शौर्य हमारी विरासत, व्यापार हमारा भविष्य" – राजपूत बिजनेस कॉन्फ्रेंस में गूंजा आत्मनिर्भरता का मंत्र

भोपाल – राजपूत बिजनेस फोरम मध्यप्रदेश द्वारा रविवार को राजधानी भोपाल स्थित पं. खुशीलाल आयुर्वेदिक संस्थान के ऑडिटोरियम (कोलार रोड एवं नेहरू नगर के बीच) में "राजपूत बिजनेस कॉन्फ्रेंस" का आयोजन भव्य रूप से किया गया। रविवार 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन ने अपने पहले ही संस्करण में एक नया इतिहास रच दिया। खचाखच भरे ऑडिटोरियम में देश-विदेश से पधारे राजपूत समाज के उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने अपने प्रेरणादायक विचारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजपूत बिजनेस फोरम के प्रमुख देवेन्द्र सिंह भदौरिया के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद मंच पर वक्ताओं ने “शौर्य हमारी विरासत, व्यापार हमारा भविष्य” के भाव को आत्मसात करते हुए समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम विचार साझा किए।

खबर डिजिटल से विशेष बातचीत में राजपूत बिजनेस कॉन्फ्रेंस के संयोजक श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ एक सम्मेलन करना नहीं था, बल्कि समाज के युवाओं में व्यापारिक चेतना जगाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा, “अब समय है कि हम अपने शौर्य के साथ-साथ आर्थिक क्षेत्र में भी सशक्त बनें। यह मंच व्यापार, नेटवर्किंग और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कड़ी बनेगा।”

मुख्य अतिथि ठाकुर अनूप सिंह (Marg ERP Ltd, दिल्ली) ने अपने संबोधन में कहा, “वर्तमान समय तलवारों का नहीं, अपने व्यापार को तराशने का है।” उन्होंने युवाओं से तकनीक, नेटवर्किंग और प्रोफेशनलिज़्म को अपनाने की अपील की।

विक्रांत सिंह तोमर, प्रख्यात लेखक व मैनेजमेंट एक्सपर्ट, ने गीता के उद्धरणों से व्यापार को जोड़ते हुए योग, सुदर्शन, विजन और धैर्य का मंत्र दिया।

एयरटेल के नॉर्थ ईस्ट हेड राजेंद्र सिंह परिहार ने टीमवर्क की अहमियत बताते हुए कहा कि, "विकास तभी संभव है जब हम सभी एक साथ चलें।"

रिसॉर्ट डेवलपर महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि कौशल विकास ही व्यापार का मूल है और प्रतिस्पर्धा से घबराने की बजाय तैयारी में समय देना चाहिए।

धरम सिंह राजपूत, जो यूरोप की कई यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं और 14 देशों में ऑयल एंड गैस बिजनेस करते हैं, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।

राजपूत इंडिया मिशन के भंवर सिंह रेटा ने कहा, “समारोह मनाना ठीक है, लेकिन अब समय है कि हम व्यापार को प्राथमिकता दें।”

आईटी विशेषज्ञ शैलेश सिंह चौहान ने इस अवसर पर "राजपूत इंडिया मार्ट" वेबसाइट लॉन्च की, जो समाज के उद्यमियों को डिजिटल मंच प्रदान करेगी।

शॉर्ट फिल्म मेकर डी पी सिंह बासनी ने समाज को एकजुट होकर व्यवसाय की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया।


आयोजन का उद्देश्य

इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य था – राजपूत समाज को रोजगार व व्यवसायिक क्षमताओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना। यह मंच स्टूडेंट्स, युवा उद्यमियों और अनुभवी उद्योगपतियों को एक साथ लाकर नेटवर्किंग, स्टार्टअप फंडिंग और आपसी सहयोग के नए अवसर प्रदान करता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

"शौर्य हमारी विरासत, व्यापार हमारा भविष्य" – राजपूत बिजनेस कॉन्फ्रेंस में गूंजा आत्मनिर्भरता का मंत्र | Khabar Digital | Khabar Digital