व्यापार•

रेनो इंडिया ने ट्राइबर परिवार का विस्तार करते हुए ट्राइबर 100PS पेश की; नए RGEP आर्किटेक्चर की शुरुआत भारत की सबसे इनोवेटिव 7-सीटर कार के साथ, कीमत 7.84 लाख रुपये से शुरू

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

रेनो इंडिया ने ट्राइबर परिवार का विस्तार करते हुए ट्राइबर 100PS पेश की; नए RGEP आर्किटेक्चर की शुरुआत भारत की सबसे इनोवेटिव 7-सीटर कार के साथ, कीमत 7.84 लाख रुपये से शुरू

- नई रेनो इंजन मैनेजमेंट सिस्टम, थर्मल मैनेजमेंट, स्ट्रक्चरल बदलाव और बेहतर व्हीकल डायनेमिक्स के साथ पूरी तरह नए सिरे से विकसित

- ट्राइबर में अब टर्बो TCe 100 इंजन, 100 पीएस पावर और सेगमेंट में सबसे ज्यादा 180 Nm टॉर्क

- 21 किमी प्रति लीटर की प्रमाणित माइलेज, भारत की सबसे ज्यादा ईंधन-कुशल 7-सीटर कारों में शामिल

- 4 मीटर से छोटी लंबाई में ट्राइबर की खास 5, 6 और 7 सीटों की मॉड्यूलर व्यवस्था बरकरार

- एक ही बाहरी डिजाइन के भीतर बड़े तकनीकी बदलाव, कीमत 9 लाख रुपये से कम

- इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन  वेरिएंट में उपलब्ध, कीमत 7.84 लाख से 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

गुरुग्राम: रेनो इंडिया ने आज नई ट्राइबर 100PS को लॉन्च करने की घोषणा की। यह भारत में कंपनी की नई रेनो ग्रुप एंट्री प्लेटफॉर्म (आरजीईपी) आर्किटेक्चर पर आधारित पहली कार है। रेनो की ट्राइबर 100PS को ऐसे ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो व्यावहारिकता से समझौता किए बिना बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें रेनॉ की मॉड्यूलर 7-सीटर सुविधा के साथ पूरी तरह से नया व्हीकल आर्किटेक्चर, 100 PS टर्बोचार्ज्ड इंजन और बेहतर ड्राइविंग डायनेमिक्स दिए गए हैं। 7.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध ट्राइबर 100PS भारतीय बाजार में एक खास पेशकश है, जिसमें जरूरत के अनुसार सात-सीटर की सुविधा, टर्बोचार्ज्ड परफॉर्मेंस, बेहतरीन ईंधन दक्षता और 4 मीटर से कम लंबाई वाले वाहनों पर मिलने वाले टैक्स लाभ को एक साथ जोड़ा गया है।

आरजीईपी प्लेटफॉर्म पर रेनो की पहली कार

ट्राइबर 100PS रेनो इंडिया की नई रेनॉ ग्रुप एंट्री प्लेटफॉर्म (आरजीईपी) पर तैयार पहली कार है। यह एक ऐसा लचीला प्लेटफॉर्म है जिसे भविष्य की मोबिलिटी जरूरतों और अलग-अलग पावरट्रेन के लिए विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म बदलते नियामकीय मानकों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर प्रदर्शन और राइड-हैंडलिंग के लिए आधार तैयार करता है।

कंपनी के अनुसार, ट्राइबर 100PS केवल इंजन अपग्रेड वाला मॉडल नहीं है। नई प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर के आधार पर कार में इंजन मैनेजमेंट, थर्मल सिस्टम, चेसिस ट्यूनिंग और स्ट्रक्चरल इंटीग्रेशन सहित कई स्तरों पर व्यापक बदलाव किए गए हैं।

पूरी तरह नए सिरे से तैयार

ट्राइबर 100PS में रेनो का टर्बोचार्ज्ड TCe 100 इंजन दिया गया है, जो 100PS की पावर और 180 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के अनुसार, 180 Nm टॉर्क इस सेगमेंट में सबसे अधिक है। इससे अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में बेहतर एक्सीलरेशन और आसान ड्राइविंग मिलती है। इसके साथ नया रेनो इंजन प्रबंधन प्रणाली (आर-ईएमएस) दिया गया है, जिसे परफॉर्मेंस, रिस्पॉन्स और ईंधन दक्षता को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है।

कार में किए गए प्रमुख इंजीनियरिंग बदलाव:

- नया रेनो इंजन प्रबंधन प्रणाली (आर-ईएमएस)

- एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट आर्किटेक्चर

- मजबूती और क्रैश परफॉर्मेंस के लिए नए स्ट्रक्चरल बदलाव

- संशोधित सस्पेंशन ज्योमेट्री

- फ्रंट और रियर एंटी-रोल बार

- MTV डैम्पर टेक्नोलॉजी

- बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम कैलिब्रेशन

- भारतीय सड़कों के लिए विशेष व्हीकल डायनेमिक्स ट्यूनिंग

ट्राइबर 100PS के थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम में ब्रशलेस डायरेक्ट करंट (बीएलडीसी) कूलिंग फैन का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक आमतौर पर हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित उच्च श्रेणी की कारों में देखने को मिलती है। कंपनी के अनुसार, बीएलडीसी सिस्टम कूलिंग को अधिक सटीक तरीके से नियंत्रित करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और थर्मल परफॉर्मेंस सुधारने में मदद करता है। इसका असर ड्राइविंग और ईंधन दक्षता दोनों पर पड़ता है।

ट्राइबर 100PS 21 किमी प्रति लीटर की प्रमाणित ईंधन दक्षता देती है। कंपनी के अनुसार, पावर और टॉर्क के साथ यह कार अपने सेगमेंट के मजबूत पेट्रोल विकल्पों में शामिल है।

ये सभी सुधार मिलकर ज़्यादा स्थिर, स्टेबल और कॉन्फिडेंस से भरा ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं, साथ ही ट्राइबर की रोज़ाना की यूज़ेबिलिटी भी बनाए रखते हैं।

रेनो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट—सेल्स एंड मार्केटिंग फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, “ट्राइबर 100PS रेनो इंडिया के उत्पाद रोडमैप में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह उस सोच को मजबूती से दर्शाती है, जिसके लिए हमारा ब्रांड जाना जाता है—ऐसा इनोवेशन जो व्यावहारिक, किफायती और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप हो। हाल ही में क्विड और डस्टर एडवेंचर को पेश करने के बाद यह 18 महीनों में 12 नए उत्पाद हस्तक्षेपों की हमारी योजना में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह भारत में रेनो की नई गति और उत्पाद रणनीति को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, “100PS की पावर, 180 Nm टॉर्क, सात सीटों की लचीली मॉड्यूलर व्यवस्था, 21 किमी प्रति लीटर की प्रमाणित ईंधन दक्षता और 7.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ ट्राइबर 100PS एक ही कार में भारतीय परिवारों की पसंद की कई खूबियां पेश करती है। इनमें बेहतर प्रदर्शन, व्यावहारिकता, ईंधन दक्षता और कीमत के अनुरूप वैल्यू शामिल हैं। हमें उम्मीद है कि यह ट्राइबर की बाजार स्थिति को और मजबूत करेगी और रेनो ब्रांड को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद करेगी।”

रेनो ग्रुप इंडिया में रेनो इंजीनियरिंग के प्रमुख डॉ. विक्रमन वेलांडी ने कहा, “ट्राइबर 100PS को विकसित करना सिर्फ नए पावरट्रेन को शामिल करने तक सीमित नहीं था। ट्राइबर की मॉड्यूलरिटी, आराम और ईंधन दक्षता को बरकरार रखते हुए 100PS पावर और 180 Nm टॉर्क देने के लिए इंजन, थर्मल मैनेजमेंट, स्ट्रक्चर, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और व्हीकल डायनेमिक्स सिस्टम को एक साथ विकसित करना जरूरी था। इसका नतीजा बेहतर रिस्पॉन्स, स्थिरता और परिष्कृत ड्राइविंग अनुभव के रूप में सामने आया है, जबकि ट्राइबर की व्यावहारिकता और किफायती उपयोग की खूबियां बरकरार हैं।”

एक कार, कई जरूरतें

ट्राइबर 100PS की इंजीनियरिंग में व्यापक बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यानी मॉड्यूलरिटी और बहुउपयोगिता को बरकरार रखा गया है। कार में पांच, छह या सात लोगों के बैठने के लिए अलग-अलग सीटिंग कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं। इसके मॉड्यूलर इंटीरियर में ईजी-फिक्स तीसरी पंक्ति की सीटें, स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली दूसरी पंक्ति, वन-टच टम्बल एक्सेस और यात्रियों व सामान की जरूरत के अनुसार कई तरह की सीटिंग व्यवस्था दी गई है।

4 मीटर से कम लंबाई और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन वाली ट्राइबर 100पीएस छोटी पेट्रोल कारों पर लागू 18% जीएसटी दर के दायरे में आती है। कार में सात लोगों के बैठने की क्षमता है। कंपनी के मुताबिक, भारत में अब तक 2.5 लाख से ज्यादा ट्राइबर बिक चुकी हैं। इसके साथ ट्राइबर रेनो इंडिया के प्रमुख उत्पादों में शामिल है।

आराम, सुविधा और सुरक्षा

वेरिएंट के अनुसार ट्राइबर 100पीएस में 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डिजिटल एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एयर-कंडीशनिंग, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप और स्मार्ट एक्सेस कार्ड जैसे फीचर मिलते हैं। दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए अलग वेंट के साथ इंडिपेंडेंट रियर एसी दिया गया है, जिससे पूरे केबिन में बेहतर कूलिंग मिलती है। सुरक्षा के लिए ट्राइबर 100PS में 6 एयरबैग और 21 सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वेरिएंट के आधार पर फ्रंट पार्किंग सेंसर, गाइडलाइन के साथ रियर-व्यू कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) भी मिलता है।

फ्यूचर रेडी इंडिया रणनीति को मजबूती

ट्राइबर 100PS की लॉन्चिंग रेनो इंडिया की फ्यूचर रेडी इंडिया रणनीतिक योजना के तहत एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। भारत में कंपनी के अगले चरण के बदलाव के रूप में पेश की गई इस रणनीति में भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप नए उत्पाद, आधुनिक आर्किटेक्चर और वैश्विक स्तर पर प्रमाणित तकनीकों को पेश करने पर जोर दिया गया है। भारत में रेनो ग्रुप एंट्री प्लेटफॉर्म (आरजीईपी) पर तैयार पहली कार के रूप में ट्राइबर 100PS रेनो की भविष्य के लिए तैयार इंजीनियरिंग तकनीकों को भारतीय बाजार में लाने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह देश में कंपनी की दीर्घकालिक उत्पाद रणनीति को भी आगे बढ़ाती है।

ट्राइबर 100PS के प्रमुख फीचर

- 5 से 7 सीटों की मॉड्यूलर व्यवस्था और ईजी-फिक्स सीटें

- दूसरी पंक्ति में स्लाइड और रिक्लाइन सुविधा, वन-टच फोल्ड

- 100 से अधिक सीटिंग कॉम्बिनेशन

- 5 सीटों के साथ 625 लीटर का एक्सपैंडेबल बूट स्पेस

- 182 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस

- 23 लीटर का इंटीरियर स्टोरेज

- 50 किलोग्राम तक भार क्षमता वाली रूफ रेल्स

- सेगमेंट में बेहतर तीसरी पंक्ति का स्पेस

- दूसरी और तीसरी पंक्ति के वेंट के साथ इंडिपेंडेंट रियर एसी

- एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप

- एलईडी डीआरएल

- एलईडी टेललैंप

- 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

- वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले  

- डिजिटल एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

- ऑटो हेडलैंप

- ऑटोमैटिक एयर-कंडीशनिंग

- रेन-सेंसिंग वाइपर

- वायरलेस चार्जर

- क्रूज कंट्रोल

- पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

- सेमार्ट एक्सेस कार्ड

- 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर

- 6 एयरबैग स्टैंडर्ड

- फ्रंट पार्किंग सेंसर

- गाइडलाइन के साथ रियर पार्किंग कैमरा

- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रेनो इंडिया ने ट्राइबर परिवार का विस्तार करते हुए ट्राइबर 100PS पेश की; नए RGEP आर्किटेक्चर की शुरुआत भारत की सबसे इनोवेटिव 7-सीटर कार के साथ, कीमत 7.84 लाख रुपये से शुरू | Khabar Digital | Khabar Digital