व्यापार•

एसबीआई कार्ड ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ साझेदारी की

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

एसबीआई कार्ड ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ साझेदारी की

- क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड पर 10,000 क्रिसफ्लायर माइल्स का लाभ
- क्रिसफ्लायर माइल्स के रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल सिंगापुर एयरलाइंस, स्कूट एयरलाइन और एसआईए ग्रुप के फ़्लाइट टिकट बुक करने के लिए किया जा सकता है
- सिंगापुर एयरलाइंस समूह के साथ क्रिसफ्लायर माइल्स के रूप में खर्चों पर 5% तक का व्यय शुल्क वापस देगा

नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े प्योर - प्ले क्रेडिट कार्ड एसबीआई कार्ड ने सिंगापुर की राष्ट्रीय एयरलाइंस सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड (एसआईए) के साथ आज क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड लॉन्च किया। इस अनूठे यात्रा केंद्रित सह- ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को सुपर-प्रीमियम कार्डधारकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसका लाभ ग्राहकों को हवाईयात्रा और जमीन दोनों प्राप्त होगा। एसआईए के इस समूह में सिंगापुर एयरलाइंस, स्कूट एयरलाइन, क्रिसशॉप डॉट कॉम, क्रिस+ लाइफस्टाइल ऐप और पेलेगो शामिल हैं। नए लॉन्च किए गए क्रेडिट कार्ड दो रूपों में उपलब्ध है - क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड और क्रिसफ्लायर कार्ड एपेक्स।  

इस साझेदारी के साथ, क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड के ग्राहक अपनी यात्रा खर्चों पर कई बड़े पुरस्कार और तमाम तरह के लाभ प्राप्त कर सकेंगे। क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड पर 3,000 क्रिसफ्लायर माइल्स और क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड एपेक्स पर 10,000 क्रिसफ्लायर माइल्स के एक्सक्लूसिव वेलकम ऑफ़र के साथ इस कार्ड का उद्देश्य अपने चुनिंदा ग्राहकों को अद्वितीय सुविधा और लक्जरी प्रदान करना और उनकी यात्राओं को एक नए तरह का अनुभव देना है। कार्डधारक हर साल 80,000 या इससे ज़्यादा क्रिसफ्लायर माइल्स तक प्वाइट्स कमा सकते हैं। ग्राहक एसबीआई कार्ड स्प्रिंट के माध्यम से एसबीआई कार्ड वेबसाइट (SBI Card.com) पर जाकर कार्ड के लिए डिजिटल रूप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, और एसबीआई कार्ड रिटेल कियोस्क पर जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।
 
लॉन्च के अवसर पर, एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ श्री अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा: “आय में वृद्धि, प्रौद्योगिकी की तेजी से प्रगति और डिजिटलीकरण के साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के खर्चों में भी एक नया वर्ग उभर कर सामने आया है। हमें सुपर-प्रीमियम कार्डधारक सेगमेंट में बेहतरीन और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए सिंगापुर एयरलाइंस के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है, जिसके कई लाभ हैं और इस उद्योग में एक नए पैमाने स्थापित करते हैं। हमारी साझेदारी का मकसद एसबीआई कार्ड के सुरक्षित और सरल भुगतान समाधानों और सिंगापुर एयरलाइन के शानदार नेटवर्क और विश्व स्तरीय उड़ान अनुभव को जोड़कर, ग्राहकों के यात्रा अनुभवों को एक नई दिशा के लिए उठाया एक महत्वपूर्ण कदम है।"

इस अवसर पर बोलते हुए, सिंगापुर एयरलाइंस के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट लॉयल्टी मार्केटिंग श्री ब्रायन कोह ने कहा: “क्रिसफ्लायर की यात्रा एक एयरलाइन लॉयल्टी प्रोग्राम से शुरू होकर एक ट्रेवेल और जीवन शैली - केंद्रित पुरस्कार कार्यक्रम में विकसित हुई है जो हमारे ग्राहकों के लिए पूरे विश्व में खास फायदों का पिटारा खोलता है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा में तेजी से बढोतरी हुई है, और एसबीआई कार्ड जैसे भरोसेमंद के व्यापक सहभागिता के साथ, यह विशेष को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, भारत में हमारे ग्राहकों को माइल्स और विशेषाधिकार अर्जित करने का एक नया अवसर देता है, जिनका लाभ सिर्फ हमारे साथ उड़ान भरने तक सीमित नहीं है। हम एसबीआई कार्ड के साथ सहयोग करके बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं जो निश्चित रूप से एक बहुत ही सफल साझेदारी होने वाली है।"

यह को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को बेहतर माइलेज अर्जित करने के अवसर प्रदान करेगा। क्रिसफ्लायर एसबीआई  कार्ड का उपयोग करके सिंगापुर एयरलाइंस पर ₹2.5 लाख और क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड एपेक्स का उपयोग करके सिंगापुर एयरलाइंस पर ₹7.5 लाख के खर्च के साथ, ग्राहक  क्रमशः क्रिसफ्लायर एलीट सिल्वर और क्रिसफ्लायर एलीट गोल्ड की सदस्यता में अपग्रेड होने का विशेष अधिकार प्राप्त करेंगे। अपग्रेड किए गए सब्सक्रिप्शन वाले ग्राहकों को अतिरिक्त सामान भत्ता, प्राथमिकता वाली चेक-इन और बोर्डिंग, एक्सक्लूसिव बोनस माइल्स, सीट चयन का विशेषाधिकार, लाउंज एक्सेस, यात्रा पर बढ़ा हुआ बीमा कवरेज और बहुत से लाभ मिलेंगे जिससे उनकी यात्रा सरल और अनोखे अनुभव वाली होगी। ग्राहकों द्वारा अर्जित रिवॉर्ड पॉइंट को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के, क्रिसफ्लायर माइल्स के रूप में मासिक रूप से उनके खाते में जमा किया जाएगा। कमाए गए माइल्स को सिंगापुर एयरलाइंस पर फ़्लाइट टिकट या अपग्रेड, स्कूट की फ़्लाइटों, क्रिसशॉप डॉट कॉम से खरीदे गए गिफ़्ट और पेलागो के ज़रिए दुनिया भर में यात्रा के अनुभवों की बुकिंग के लिए रिडीम किया जा सकता है।

क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड के लिए ज्वाइनिंग और वार्षिक नवीनीकरण शुल्क ₹2,999 प्लस लागू टैक्स और ₹9,999 प्लस लागू टैक्स क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड एपेक्स के लिए है।

प्रत्येक क्रेडिट कार्ड को ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार प्रदान करने के लिए क्यूरेट किया जाता है और यह अमेरिकन एक्सप्रेस और मास्टरकार्ड भुगतान प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है।

यह साझेदारी एसबीआई कार्ड के अपने कार्डधारकों के अनुभव को बढ़ाने के निरंतर प्रयास को उजागर करती है और प्रीमियम यात्रा लाभ और भुगतान में अच्छी सुविधा प्रदान करते हुए विश्वास और सुरक्षा को बढ़ावा देती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एसबीआई कार्ड ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ साझेदारी की | Khabar Digital | Khabar Digital