व्यापार•

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने बढ़ती चिकित्सा लागत की चुनौती से निपटने के लिए लॉन्च की एक नई पॉलिसी - ‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने बढ़ती चिकित्सा लागत की चुनौती से निपटने के लिए लॉन्च की एक नई पॉलिसी - ‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’
  • सुपर टॉप-अप पॉलिसी को किसी भी कंपनी की बेस पॉलिसी में जोड़ने की सुविधा

मुंबई - भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने एक नई पॉलिसी ‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक हेल्थ बीमा टॉप-अप प्लान है, जिसे बुनियादी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के साथ किफायती विकल्प के रूप में डिजाइन किया गया है। यह प्रॉडक्ट बीमा चाहने वाले लोगों को अपनी मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को और बढ़ाने के लिए विकल्प प्रदान करता है, भले ही वह पॉलिसी कॉर्पोरेट हो या व्यक्तिगत। यह ग्राहकों को अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप कवरेज को अपने अनुकूल करने में सक्षम बनाता है, जिससे एक सुविधाजनक और परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित होता है।

देश में जीवनशैली संबंधी बीमारियों के बढ़ने और चिकित्सा से संबंधित लागत में लगभग 14 प्रतिशत की  बढ़ोतरी होने के साथ, अप्रत्याशित चिकित्सा आपात स्थितियों को प्रभावी ढंग से मैनेज करने के लिए पर्याप्त कवरेज होना अनिवार्य है। आमतौर पर मानक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के माध्यम से यह संभव नहीं हो पाता है।

‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’ पॉलिसी के जरिये लोगों को यह भरोसा मिलता है कि वे किसी भी अप्रत्याशित चिकित्सा स्थिति का बड़ी आसानी के साथ सामना कर सकते हैं। इस योजना में कवरेज की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिसमें 5 लाख से लेकर 4 करोड़ तक की बीमा राशि वाली दो योजनाएं शामिल हैं। पॉलिसी के तहत, दावा तब देय होता है जब आपका प्राथमिक स्वास्थ्य बीमा कवरेज समाप्त हो जाता है या जब खर्च कटौती योग्य राशि से अधिक हो जाता है। यह अतिरिक्त कवरेज की आवश्यकता वाले ग्रुप हेल्थ या रिटेल हेल्थ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है, साथ ही अपर्याप्त या बिना बीमा वाले शहरी और अर्ध-शहरी आबादी को भी पूरा करता है। इसके अतिरिक्त, यह पॉलिसी उच्च-नेट-वर्थ व्यक्तियों (एचएनआई) या व्यापक बीमा कवरेज चाहने वाले परिवारों की आवश्यकताओं को पूरा करती है।

एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप में अनेक उल्लेखनीय लाभ दिए गए हैं, जिनमें ये शामिल हैं-

  • फ्लेक्सिबल वार्षिक एग्रीगेटेड डिडक्टिबल और लॉन्ग-टर्म एग्रीगेटेड डिडक्टिबल विकल्प
  • 5 लाख से 4 करोड़ तक की बीमित राशि और 2 लाख से 2 करोड़ तक के डिडक्टिबल विकल्प
  • संचयी बोनस (सीबी) दावे के मामले में सीबी में कोई कटौती नहीं
  • संबंधित और/या असंबंधित बीमारी/चोट के लिए असीमित रिस्टोर
  • प्रतीक्षा अवधि को कम करने का विकल्प
  • ग्लोबल कवर
  • 3 साल तक के दीर्घकालिक पॉलिसी विकल्प
  • 18-35 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए 3,377 रुपये से शुरू होने वाले प्रतिस्पर्धी प्रीमियम।

यह व्यापक सुपर टॉप-अप पॉलिसी अनेक महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान करती है, जिनमें वैश्विक कवरेज, असीमित रिस्टोर और एक संचयी बोनस शामिल है जो दावे के बाद भी बरकरार रहता है और जो आपको समय के साथ बढ़ता हुआ मूल्य प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, प्रतीक्षा अवधि में कमी से अन्य सुविधाओं के साथ-साथ दूसरे फायदों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित होती है। सभी पॉलिसियों पर 5 प्रतिशत की एकमुश्त स्वागत छूट लागू होगी, बशर्ते प्रस्तावक कंपनी से कोटेशन प्राप्त करने के 5 दिनों के भीतर एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप बीमा खरीद ले।

नई पॉलिसी के बारे में और विस्तार से जानकारी देते हुए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के चीफ प्रॉडक्ट  और मार्केटिंग ऑफिसर श्री सुब्रमण्यम ब्रह्मजोसुला ने कहा, ‘‘चिकित्सा उपचारों की बढ़ती लागत और जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के बढ़ते प्रचलन के साथ, व्यापक स्वास्थ्य कवरेज होना अब एक विलासिता नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। एसबीआई जनरल में, हम हमेशा ग्राहकों को ऐसे सरल और किफायती जोखिम सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने में सबसे आगे रहे हैं जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं। ‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’ बीमा पॉलिसी, उन ग्राहकों के लाभ के लिए है जो अपनी मौजूदा बीमा योजना को उचित प्रीमियम दर पर टॉप-अप करना चाहते हैं। यह पॉलिसी व्यक्तियों और परिवारों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है, जो अप्रत्याशित चिकित्सा आपात स्थितियों के दौरान मन की शांति और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इस सुपर टॉप-अप पॉलिसी में किसी भी प्रदाता की किसी भी मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को सहजता से जोड़ने का अनूठा लाभ मिलता है।’’

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने बढ़ती चिकित्सा लागत की चुनौती से निपटने के लिए लॉन्च की एक नई पॉलिसी - ‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’ | Khabar Digital | Khabar Digital