व्यापार•

Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के करीब

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के करीब

डेस्क। पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा ऊपर चढ़कर 78,600 के आसपास पहुंच गया। वहीं निफ्टी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 24,600 के स्तर के करीब कारोबार करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में ऑटो, IT और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में तेजी और शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों के मजबूत प्रदर्शन से भी घरेलू बाजार के सेंटीमेंट को सपोर्ट मिला।

एशियाई बाजारों में भी बढ़त
सोमवार को एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी तेजी रही। जापान का निक्केई करीब 2.02% ऊपर कारोबार कर रहा था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.77% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.59% मजबूत रहा।

अमेरिकी बाजारों से भी मिले सकारात्मक संकेत
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स में 152 अंक की तेजी रही, जबकि नैस्डैक 342 अंक ऊपर बंद हुआ। S&P 500 में भी 48 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजारों की इस तेजी का असर ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ा। इसके चलते सोमवार को एशियाई बाजारों में भी खरीदारी का रुख मजबूत रहा।

FII ने 7 दिन में ₹1,966 करोड़ लगाए
विदेशी निवेशकों की खरीदारी भी बाजार के लिए सकारात्मक संकेत रही। आंकड़ों के मुताबिक, FII/FPI ने पिछले 7 दिनों में भारतीय शेयर बाजार में ₹1,966 करोड़ की खरीदारी की है। इसी दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने ₹6,196 करोड़ के शेयर खरीदे। हालांकि, पिछले 30 दिनों का आंकड़ा देखें तो FII/FPI अभी भी भारतीय बाजार में ₹7,464 करोड़ के नेट बिकवाल रहे हैं।


शुक्रवार को 455 अंक टूटा था सेंसेक्स
इससे पहले शुक्रवार यानी 7 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 455 अंक गिरकर 78,499 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट रही और यह 24,570 के स्तर पर बंद हुआ। ऐसे में सोमवार की शुरुआती तेजी से बाजार को कुछ राहत मिली है। हालांकि, दिन के कारोबार में बाजार की दिशा विदेशी निवेशकों की गतिविधि, ग्लोबल संकेतों और ऑटो, IT और बैंकिंग जैसे प्रमुख सेक्टरों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।


ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-today-heavy-rain-alert-bhopal-dindori-school-closed/

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के करीब | Khabar Digital | Khabar Digital