व्यापार•

स्किन- हाउस ऑफ़ टाइटन ने वित्तीय वर्ष 30 तक रु1,000 करोड़ के सालाना राजस्व का लक्ष्य रखा, ब्राण्ड विकास के अगले चरण की ओर अग्रसर

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

स्किन- हाउस ऑफ़ टाइटन ने वित्तीय वर्ष 30 तक रु1,000 करोड़ के सालाना राजस्व का लक्ष्य रखा, ब्राण्ड विकास के अगले चरण की ओर अग्रसर
  • आयुष्मान खुराना और शोभिता धूलिपाला को ब्रांड एंबेसडर बनाकर, फ्रैगरेंस ब्रांड इस कैटेगरी में अपनी स्थिति को मजबूत बना रहा है। 

मुंबई: भारत के अग्रणी फाइन फ्रैगरेंस ब्रांड्स में से एक, स्किन -हाउस ऑफ़ टाइटन तेज़ी से बदलते भारतीय फ्रैगरेंस मार्केट में अपनी स्थिति मज़बूत करने के साथ-साथ विकास के अगले चरण की योजना बना रहा है। स्किन ने वित्तीय वर्ष 30 तक रु1,000 करोड़ का सालाना राजस्व और 8 मिलियन ग्राहक हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी के मद्देनज़र कंपनी हाल ही के वर्षों में फ्रैगरेंस कैटेगरी को आकार देने वाले उपभोक्ताओं के बदलते व्यवहार और ट्रेंड्स का लाभ उठा रही है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत का फ्रैगरेंस मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है और ग्राहकों की पसंद भी लगातार बदल रही है। एक अनुमान के अनुसार वर्तमान में भारतीय फ्रैगरेंस मार्केट का मूल्य रु4,500 करोड़ है और वित्तीय वर्ष 30 तक इसके तकरीबन रु 7,000 करोड़ तक पहुँचने का अनुमान है। यानि अगले चार सालों में इसमें 13-15 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। यह कैटेगरी अब पारंपरिक और खास मौकों पर इस्तेमाल किए जाने वाले दायरे से आगे बढ़ रही है; फ्रैगरेंस रोज़मर्रा की ग्रूमिंग, अपनी पहचान ज़ाहिर करने और लाइफ़स्टाइल का हिस्सा बनती जा रही है। ग्राहक भी ज़्यादा समझदार हो रहे हैं और फ्रैगरेंस को सिर्फ़ उसकी महक के लिए ही नहीं, बल्कि उससे मिलने वाले एहसास के लिए भी पसंद कर रहे हैं।

स्किन फ्रैगरेंस अब अपनी यात्रा के एक नए दौर में कदम रख रहा है। ब्रांड ग्राहकों के लिए अपनी पेशकश को बढ़ा रहा है। साथ ही जाने-माने बॉलीवुड एक्टर्स आयुष्मान खुराना और शोभिता धूलिपाला को ब्रांड एंबेसडर बनाकर अपनी सांस्कृतिक प्रासंगिकता को भी मज़बूत कर रहा है। यह जुड़ाव स्किन को ग्राहकों की नई पीढ़ी से जोड़ने और फ्रैगरेंस को सिर्फ़ खास मौकों तक सीमित न रखकर, रोज़मर्रा की ज़िंदगी और अपनी पहचान ज़ाहिर करने का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड में फ्रैगरेंस और एक्सेसरीज़ डिवीज़न के सीईओ मनीष गुप्ता ने कहा, “स्किन ने प्रोडक्ट इनोवेशन पर ध्यान देकर फ्रैगरेंस कैटेगरी में मज़बूत रफ़्तार पकड़ी है, जबकि इस कैटेगरी में बड़े बदलाव हो रहे हैं। नई फ्रैगरेंस लॉन्च करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर ध्यान देते हुए, हम स्किन के साथ ग्राहकों के रिश्तों को और मजबूत बनाना चाहते हैं। स्किन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में आयुष्मान और शोभिता अपनी विशेष पहचान और सांस्कृतिक जुड़ाव के चलते आज के ग्राहकों से जुड़ने की काबिलियत रखते हैं। यह जुड़ाव  ब्रांड की एक ऐसी छवि बनाने में मदद करेगा जिसे लोग अपनाना और पाना चाहेंगे।”

स्किल अपने अगले चरण में प्रीमियमीकरण और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में फ्रैगरेंस की भूमिका को बढ़ाने पर फोकस करेगा। ब्रांड हमेशा से दुनिया भर के मशहूर परफ्यूम बनाने वालों के साथ मिलकर फ्रैगरेंस तैयार करने और भारतीय बाज़ार के लिए खास तरह के फ्रैगरेंस बनाने में विशेषज्ञ रहा है। आयुष्मान खुराना और शोभिता धूलिपाला का ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ना इस बदलाव को और मज़बूत करता है। इससे स्किन को अपनी फ्रैगरेंस की बढ़ती रेंज को नई पीढ़ी के ग्राहकों तक पहुँचाने और इसेे सिर्फ़ खास मौकों तक सीमित न रखकर अपनी पहचान ज़ाहिर करने के माध्यम के रूप में स्थापित करने में मदद मिलती है।

जैसे-जैसे स्किन अपना कारोबार बढ़ा रहा है, ब्रांड भारत के फ्रैगरेंस मार्केट में एक मुख्य प्लेयर के रूप में अपनी स्थिति मज़बूत करना चाहता है। ब्राण्ड फ्रैगरेंस बनाने की विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर भारतीय ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुसार प्रोडक्ट्स तैयार करता है। 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

स्किन- हाउस ऑफ़ टाइटन ने वित्तीय वर्ष 30 तक रु1,000 करोड़ के सालाना राजस्व का लक्ष्य रखा, ब्राण्ड विकास के अगले चरण की ओर अग्रसर | Khabar Digital | Khabar Digital