व्यापार•

भारत में कृषि ड्रोन की दिशा बदलने वाला स्काईलार्क ड्रोन्‍स का नया सॉफ्टवेयर लॉन्च

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

भारत में कृषि ड्रोन की दिशा बदलने वाला स्काईलार्क ड्रोन्‍स का नया सॉफ्टवेयर लॉन्च

भारत : ड्रोन समाधान देने वाली प्रमुख स्टार्टअप कंपनी स्काईलार्क ड्रोन्‍स ने हिसार में आयोजित कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में "डीएमओ-एजी" सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। भारत में कृषि ड्रोन क्षेत्र में हो रहे तेज विकास को ध्यान में रखते हुए, यह अनोखा सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म किसानों को ड्रोन के इस्तेमाल से संबंधित सभी कार्यों में मदद करेगा। यह प्लेटफॉर्म देशभर में कृषि ड्रोन संचालन और प्रबंधन के तरीके को पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार है।

यह लॉन्च इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत का कृषि क्षेत्र सरकारी पहलों और सटीक कृषि समाधान की बढ़ती मांग के चलते तेजी से ड्रोन टेक्नोलॉजी को अपना रहा है। डीएमओ-एजी प्लेटफॉर्म एक एकीकृत समाधान प्रदान करता है जो किसानों, ड्रोन ऑपरेटर्स, मेंटेनेंस टीमों और कृषि रसायन कंपनियों को एक साथ जोड़ता है।

स्काईलार्क ड्रोन्‍स के को-फाउंडर मृणाल पई ने कहा, "डीएमओ-एजी के साथ, हम कृषि उद्योग में एक परिवर्तनकारी बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य ड्रोन टेक्नोलॉजी को सभी के लिए सुलभ बनाना है ताकि सटीक खेती को बढ़ावा दिया जा सके, जिससे पैदावार बढ़े, लागत घटे और कृषि प्रणालियां अधिक स्थायी बनें। हमारा डीजीसीए-अनुपालन वाला प्लेटफॉर्म न केवल किसानों को सशक्त बनाएगा बल्कि ड्रोन सेवा प्रदाताओं और पायलटों को भी रीयल-टाइम जानकारी, ऑटोमेशन और राजस्व प्रबंधन के जरिए सहायता करेगा। इससे भारतीय कृषि अधिक कुशल, डेटा-आधारित और भविष्य के लिए तैयार हो सकेगी।"

डीजीसीए-कॉम्‍प्‍लाएंट प्लेटफॉर्म में कई महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल हैं:

  • रीयल-टाइम फ्लीट मैनेजमेंट
  • फसल-विशेष सिफारिशें
  • स्वचालित फसल स्वास्थ्य निगरानी
  • स्थानीय भाषाओं में सहज इंटरफेस

यह प्लेटफॉर्म सभी प्रमुख ऑटोपायलट-सक्षम कंट्रोलर के साथ कार्य करता है, जिससे यह भारत के विविध कृषि परिदृश्य के लिए एक बहुपरकारी उपकरण बन जाता है।

स्काईलार्क ड्रोन्‍स की सफलता और भविष्य की योजनाएँ

स्काईलार्क ड्रोन्‍स ने पहले ही 120 से अधिक उद्यम ग्राहकों के बीच 10 मिलियन से अधिक स्वायत्त ड्रोन उड़ानें पूरी की हैं और 100 मिलियन से अधिक ड्रोन इमेजेज प्रोसेस किए हैं। यह कंपनी ड्रोन टेक्नोलॉजी में गहरी विशेषज्ञता लेकर आई है और डीएमओ-एजी का लॉन्च भारतीय कृषि समुदाय के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मृणाल पई ने आगे कहा, "भारत का कृषि ड्रोन बाजार 25-30% की सालाना वृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है और 2030 तक यह 1 अरब डॉलर से अधिक का हो जाएगा। डीएमओ-एजी इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकारी समर्थन और सटीक खेती की बढ़ती मांग के चलते, हमारा प्लेटफॉर्म **उन्नत ड्रोन टेक्नोलॉजी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बना रहा है।"

कंपनी को ठकराल कॉर्पोरेशन, इंफोएज वेंचर्स, एडवांटेज पार्टनर्स, टर्बोस्टार्ट ग्लोबल, आईआईएम उदयपुर इन्क्यूबेशन और हंच वेंचर्स जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। यह निवेश स्काईलार्क ड्रोन्‍स को अपने मिशन में आगे बढ़ाने और भारत के कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने में मदद करेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार