नई दिल्ली। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) को नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) से सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना के लिए Letter of Award (LOA) प्राप्त हुआ है। यह परियोजना एईएल के रोड्स, मेट्रो, रेल और वॉटर (RMRW) विभाग द्वारा लागू की जाएगी।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “केदारनाथ रोपवे सिर्फ एक इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि भक्ति और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संगम है। यह यात्रा को सुरक्षित, तेज और सुलभ बनाएगा, साथ ही उत्तराखंड के लोगों के लिए नए अवसर भी पैदा करेगा।”
यह परियोजना 12.9 किलोमीटर लंबी होगी और यात्रा का समय 9 घंटे से घटाकर सिर्फ 36 मिनट कर देगी। इससे प्रति घंटे प्रति दिशा 1,800 यात्री सफर कर सकेंगे। केदारनाथ में सालाना लगभग 20 लाख तीर्थयात्री पहुंचते हैं, जिन्हें इस परियोजना से सुविधा मिलेगी।
यह राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम “पर्वतमाला परियोजना” का हिस्सा है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित इस परियोजना को पूरा होने में लगभग 6 वर्ष लगेंगे और निर्माण के बाद AEL इसे 29 वर्षों तक संचालित करेगी।
यह न सिर्फ कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि पर्यटन, रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा।
Modi @75: गाँधी मार्ग पर चलते नरेन्द्र मोदी - Khabar Digital









