व्यापार•

सर्जरी के दौरान फ्रोज़न सेक्शन एनालिसिस से कैंसर बार-बार होना रोकने में मदद मिलती है

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सर्जरी के दौरान फ्रोज़न सेक्शन एनालिसिस से कैंसर बार-बार होना रोकने में मदद मिलती है

इंदौर - कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर द्वारा किए गए एक गहन अध्ययन के अनुसार, सर्जरी के दौरान फ्रोज़न सेक्शन एनालिसिस का उपयोग करने से कैंसर के बार-बार होने की संभावना को कम करने में मदद मिलती है। इस अध्ययन में जनवरी 2023 से जनवरी 2024 तक के कैंसर के मामलों का विश्लेषण किया गया, जिससे शहर में कैंसर के विभिन्न प्रकार, आयु वर्ग और उनकी तादाद के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आईं।

अस्पताल की कन्सल्टेन्ट, पैथोलॉजी, डॉ. शिल्पी दोसी द्वारा किए गए विश्लेषण में यह पाया गया कि कुल 1100 बायोप्सी सैंपल में से 405 सैंपल घातक साबित हुए। इनमें से सबसे ज़्यादा 45% मामले मुँह के कैंसर के थे, जो तंबाकू सेवन के कारण होते हैं। इसके बाद स्तन कैंसर के 15% और फेफड़ों के कैंसर के 13% मामले सामने आए। इसके अलावा, कोलोरेक्टल, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, सॉफ्ट टिश्यू ट्यूमर, ओव्हरियन ट्यूमर और लिम्फोमा के मामले भी पाए गए। अध्ययन में लैंगिक असमानता स्पष्ट रूप से दिखी, जिसमें पुरुष-महिला अनुपात 2.1:1 पाया गया। कैंसर के अधिकांश मामले 41-60 आयु वर्ग में देखे गए।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि मुँह के कैंसर के ज़्यादातर मामलों का निदान चरण T4 में हुआ, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी थी। वहीं, स्तन कैंसर के ज़्यादातर मामले चरण T2 में सामने आए, जिसमें ट्यूमर का आकार 2 सेमी से 5 सेमी के बीच था। प्रोस्टेट कैंसर का निदान भी अक्सर देर से ही होता है। इन निष्कर्षों से यह स्पष्ट होता है कि बीमारी का जल्द से जल्द पता चलना और समय पर इलाज शुरू होना बेहद जरूरी है।

कैंसर के पुनः उत्पन्न होने और बार-बार सर्जरी की आवश्यकता को कम करने में फ्रोज़न सेक्शन टेक्निक की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर में फ्रोज़न सेक्शन एनालिसिस के लिए अत्याधुनिक क्रायोस्टाट (Cryostat) मशीनें उपलब्ध हैं। इस टेक्निक में पैथोलॉजिस्ट, सर्जरी के दौरान ही सर्जिकल मार्जिन की तुरंत जांच कर यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी कैंसर टिश्यूस को हटा दिया गया है। यह तकनीक विशेष रूप से स्तन-संरक्षण सर्जरी में अत्यधिक फायदेमंद साबित होती है, जिसमें स्वस्थ टिश्यू को अधिकतम संरक्षित करते हुए ट्यूमर को हटाना होता है।

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर का लक्ष्य नई तकनीक और ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञता के साथ-साथ उन्नत फ्रोज़न सेक्शन एनालिसिस का उपयोग करके सभी मरीज़ों को सर्वोत्तम देखभाल और बेहतर परिणाम प्रदान करना है। कैंसर के खतरे को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाना, नियमित जांच को बढ़ावा देना, समय पर और प्रभावी इलाज करना, और फ्रोज़न सेक्शन जैसी उन्नत डायग्नोस्टिक्स टूल्स का उपयोग करके हम रोगियों को उनके स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने के लिए सशक्त बना सकते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

सर्जरी के दौरान फ्रोज़न सेक्शन एनालिसिस से कैंसर बार-बार होना रोकने में मदद मिलती है | Khabar Digital | Khabar Digital