व्यापार•

टाटा पावर ने वित्त वर्ष 25-26 की चौथी तिमाही और पूरे वार्षिक वित्तीय वर्ष के लिए मुनाफे (PAT) में शानदार बढ़त दर्ज की

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

टाटा पावर ने वित्त वर्ष 25-26 की चौथी तिमाही और पूरे वार्षिक वित्तीय वर्ष के लिए मुनाफे (PAT) में शानदार बढ़त दर्ज की

मुंबई :  भारत की सबसे बड़ी पावर कंपनियों में से एक, टाटा पावर ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी का मुनाफा (पीएटी) 8% बढ़कर ₹1,416 करोड़ रहा। इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹15,962 करोड़ रहा, जबकि बेहतर कामकाज और सही रणनीति की बदौलत कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 10% बढ़कर ₹4,216 करोड़ पर पहुँच गया।

इस तिमाही के नतीजे बताते हैं कि कंपनी स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ाने, अपने काम करने के तरीके को बेहतर बनाने और नए साझेदार जोड़ने पर पूरा ध्यान दे रही है। इसका उद्देश्य आने वाले समय में बिजली की कमी को दूर करना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।

इस तिमाही की सबसे बड़ी बात यह रही कि कंपनी एक बेहतर भविष्य बनाने की अपनी कोशिशों में जुटी रही। इस दौरान कंपनी ने भूटान में पानी से बिजली बनाने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम आगे बढ़ाया और बिजली को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुँचाने के लिए दो बड़े नेटवर्क तैयार किए। साथ ही, कंपनी एक खास 'पंप हाइड्रो' प्रोजेक्ट पर भी तेज़ी से काम कर रही है, ताकि आने वाले समय में लोगों को दिन-रात बिना रुके साफ और प्रदूषण-मुक्त बिजली मिल सके।

कंपनी ने इस साल 7% ज़्यादा ₹5,118 करोड़ का मुनाफा (रिपोर्टेड पीएटी) कमाया है, जो अब तक का सबसे ज़्यादा  मुनाफा है। साल भर में कंपनी की कुल कमाई ₹63,681 करोड़ रही, और उसका कामकाजी मुनाफा भी 11% बढ़कर ₹16,090 करोड़ तक पहुँच गया।

वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन के कई बड़े कारण रहा। कंपनी ने अपने अलग-अलग कारोबारों को बेहतर ढंग से चलाया और तमिलनाडु के तिरुनेलवेली प्लांट में सोलर सेल और मॉड्यूल का उत्पादन तेज़ी से बढ़ाया। इसके साथ ही, कंपनी ने 3.7 लाख से ज़्यादा घरों में सोलर पैनल (रूटटॉप सोलर) लगाने की उपलब्धि हासिल की, बड़े स्तर पर नए क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स शुरू किए और ओडिशा में बिजली वितरण के काम में काफी सुधार किया।

वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में, कंपनी के मुख्य कारोबार के मुनाफे (पीएटी) में 13% की शानदार बढ़त देखी गई। इसका बड़ा श्रेय बिजली बनाने, उसे पहुँचाने (प्रेषण और वितरण) और स्वच्छ ऊर्जा विभागों के अच्छे प्रदर्शन को जाता है।

पूरे साल के दौरान, टाटा पावर ने ग्रिड को 49.52 बिलियन यूनिट बिजली दी, जबकि इसके वितरण नेटवर्क ने ग्राहकों तक लगभग 47.92 बिलियन यूनिट बिजली पहुँचाई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

टाटा पावर ने वित्त वर्ष 25-26 की चौथी तिमाही और पूरे वार्षिक वित्तीय वर्ष के लिए मुनाफे (PAT) में शानदार बढ़त दर्ज की | Khabar Digital | Khabar Digital