व्यापार•

जयपुर में आयोजित होगा TiE ग्लोबल समिट 2025

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

जयपुर में आयोजित होगा TiE ग्लोबल समिट 2025

मुख्य विशेषताएं:
• यह दो दिवसीय समिट दिसंबर 2025 में आयोजित होगा। इस अवसर पर स्टार्टअप इकोसिस्टम में TiE राजस्थान के योगदान के 25वें वर्ष के जश्न का भी मौका होगा और वैश्विक स्तर पर TiE के निवेशकों, सलाहकारों एवं व्यापार जगत के अग्रणियों के नेटवर्क तक विशेष पहुँच प्राप्त होगी, जिसमें सहयोग, साझेदारी और वित्तपोषण के अवसरों को बढ़ावा देने हेतु विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
• इस कार्यक्रम को ‘उद्यमिता के ओलंपिक’ के नाम से जाना जाता है और इसके अंतर्गत उच्च-क्षमता वाले स्टार्टअप विश्व के अग्रणी निवेशकों को आकर्षित कर पाएंगे जिससे सीमा पार सहयोग और विकास के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
• इस वर्ष का 9वां TiE ग्लोबल समिट 9-11 दिसंबर को बेंगलुरु इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित होगा, जिसका समापन 12 दिसंबर को मैसूर में होगा।

भारत, जयपुर: TiE को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि TiE ग्लोबल समिट (TGS) का 10वां संस्करण TiE राजस्थान में होगा, जिसका आयोजन दिसंबर 2025 में ऐतिहासिक शहर जयपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर TiE राजस्थान द्वारा उद्यमशीलता के सफल 25 वर्ष पूरे होने के जश्न का मौका भी होगा, जो राज्य के उद्यमी और निवेशक पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थन में TiE के गहरे प्रभाव को दर्शाता है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में वैश्विक निवेशकों, उद्यमियों और TiE सदस्यों का विविध और गतिशील समुदाय एक साथ आकर नवाचार को आगे बढ़ाने, व्यापार विकास को बढ़ावा देने और प्रभावशाली नेटवर्किंग अवसर बनाने की दिशा में काम कर सकेगा।

TiE ग्लोबल समिट का यह महत्वपूर्ण संस्करण उद्यमशीलता उत्कृष्टता एवं वैश्विक सहयोग का एक दशक पूरा होने के अवसर को परिलक्षित करता है, जो भारत में प्रथम TiE की स्थापना के बाद से उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की इसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह कार्यक्रम भारत और विदेशों में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम को उजागर करेगा और विचारोत्तेजक चर्चाओं, सलाह और निवेश अवसरों के लिए एक मंच उपलब्ध कराएगा।

टीजीएस 2025 की तारीखों पर टिप्पणी करते हुए, TiE के ग्लोबल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन अमित गुप्ता ने कहा, “हम TiE ग्लोबल समिट के इस ऐतिहासिक 10वें संस्करण का आयोजन जयपुर में करने के लिए उत्साहित हैं जो एक ऐसा शहर है जहाँ संस्कृति और नवाचार का एक खूबसूरत मिलन देखने को मिलता है। राजस्थान खुद को नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और सतत पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के पथ पर है। जयपुर शहर प्रौद्योगिकी-कुशाग्र और स्टार्टअप-अनुकूल गंतव्य के रूप में उभरा है और इसलिए यह 'उद्यमिता के ओलंपिक' के आयोजन हेतु एक आदर्श शहर बना है जहाँ दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक एकत्र होकर अपने उद्यमिता को सफ़र को आगे बढ़ा सकते हैं। TiE ग्लोबल समिट एक वैश्विक आंदोलन है जो दुनिया भर के नवप्रवर्तकों को नई ऊंचाइयां छूने और दुनिया भर के कुछ सबसे आशाजनक नवाचार पारिस्थितिकी प्रणालियों को सुर्खियों में लाने की अनुमति देता है।”

TiE ग्लोबल समिट, द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE) का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है, जो वैश्विक स्तर पर उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसकी शुरुआत से ही, इस प्रमुख कार्यक्रम ने उद्यमियों, निवेशकों और व्यवसाय अग्रणियों को जुड़ने, सहयोग करने और अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है जो लगातार विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में विकास और सफलता को बढ़ावा देते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

जयपुर में आयोजित होगा TiE ग्लोबल समिट 2025 | Khabar Digital | Khabar Digital