व्यापार•

वित्त वर्ष 2024-25 में वेक्सफैब एंटरप्राइज लिमिटेड की टोटल इनकम ₹59.38 करोड़, मुनाफे में जबरदस्त उछाल

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

वित्त वर्ष 2024-25 में वेक्सफैब एंटरप्राइज लिमिटेड की टोटल इनकम ₹59.38 करोड़, मुनाफे में जबरदस्त उछाल

अहमदाबाद : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से संचालित वेक्सफैब एंटरप्राइज लिमिटेड (BSE: 542803) ने वित्त वर्ष 2024-25 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल ₹59.38 करोड़ की आय दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 540% की भारी वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने इस साल ₹58.42 लाख का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) कमाया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसे ₹3.57 करोड़ का घाटा हुआ था।

Q4FY25 में भी मुनाफे और आय में शानदार ग्रोथ

मार्च 2025 में समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे भी बेहद उत्साहजनक रहे।

  • कंपनी की टोटल इनकम ₹3.23 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही से 143% ज्यादा है (Q4FY24: ₹1.33 करोड़)।
  • वहीं शुद्ध लाभ ₹1.78 करोड़ रहा, जो 190% की साल-दर-साल बढ़त को दर्शाता है (Q4FY24: ₹61.4 लाख)।
  • कंपनी का प्रति शेयर आय (EPS) ₹2.126 रहा।

कृषि और टेक्सटाइल सेगमेंट में विस्तार की तैयारी

1983 में स्थापित वेक्सफैब, मुख्य रूप से कृषि उत्पादों के व्यापार से जुड़ी है, लेकिन अब कंपनी कपड़ा और वस्त्र उद्योग (क्लोदिंग व टेक्सटाइल) में भी उतरने की योजना बना रही है। कंपनी इन दोनों कारोबारों को एक ही कॉर्पोरेट संरचना के तहत लाकर अपनी ग्राहक पहुंच बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

2023 में जुटाया था ₹12.96 करोड़ का फंड

पिछले साल, कंपनी ने वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट ज़रूरतों को पूरा करने के लिए राइट्स इश्यू के माध्यम से ₹12.96 करोड़ की पूंजी जुटाई थी, जिससे इसकी विस्तार रणनीतियों को बल मिला।

प्रवक्ता बोले – प्रोडक्ट विस्तार और चैनल नेटवर्क पर है फोकस

कंपनी के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी,

“हम पिछले कुछ समय से रणनीतिक बदलावों पर काम कर रहे हैं। हमारा ध्यान नई प्रोडक्ट लाइन तैयार करने, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने और लंबी अवधि के लिए ग्रोथ में निवेश करने पर है। आने वाले समय में हम नए प्रोडक्ट्स और बाजारों में अपनी मौजूदगी और बढ़ाएंगे।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार