टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी सीजन 3 ने सात देशों में अपने वैश्विक विस्तार को दी गति 

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी सीजन 3 ने सात देशों में अपने वैश्विक विस्तार को दी गति 
  • तीन नए देशों -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट में विस्तार के साथ, टीवीएस एआरई जीपीसीजन 3 अब सात देशों तक पहुँच गया है - यह इसका अब तक का सबसे बड़ा सीजन है
  • 20 शहरों में 1,200 से अधिक प्रतिभागियों तक पहुँचने और विश्व स्तर पर विकास का लक्ष्य
  • महिला राइडर्स के लिए भागीदारी के विशेष अवसर, जो टीवीएस एआरई जीपी के समावेशी और विविध रेसिंग प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाते हैं

बैंगलुरु: रेसिंग में चार दशकों से अधिक की शानदार विरासत के साथ, टीवीएस रेसिंग ने आज टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी (एआरई) इंटरनेशनल के तीसरे सीजन की घोषणा की, जो 15 नवंबर, 2026 से शुरू होगा। टीवीएस अपाचे के “रेसिंग डीएनए अनलीश्ड” और रुफायर विदइन के दृष्टिकोण से प्रेरित, टीवीएस एआरई जीपी अपने अब तक के सबसे बड़े सीजन के साथ वैश्विक रेसिंग के अपने लक्ष्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। 2026-27 की यह चैंपियनशिप सात देशों - भारत, मैक्सिको, कोलंबिया, नेपाल, मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट - में आयोजित की जाएगी, इस तरह प्रतिस्पर्धी रेसिंग का रोमांच बड़ी ग्लोबल कम्युनिटी तक पहुँचेगा। यह विस्तार टीवीएस एआरई जीपी के उस विजन को और मजबूत करता है, जिसका उद्देश्य टीवीएस अपाचे के ग्राहकों और उत्साही लोगों के लिए मोटरस्पोर्ट की दुनिया को सुलभ बनाना है।  साथ ही, यह ब्रांड की रेसिंग की विरासत और इंटरनेशनल फुटप्रिन्ट को भी और सशक्त बनाता है।

इस साल, चैंपियनशिप का आयोजन मल्टी-कैटेगरी फॉर्मेट में होगा। इसमें महिलाओं के लिए एक विशेष कैटेगरी भी शामिल है और इसकी पहुँच 20 शहरों तक बढ़ाई गई है। इस सीजन में 1,200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। अपनी शुरुआत से लेकर अब तक, यह चैंपियनशिप 20 शहरों तक पहुँची है और इसमें 4,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं। टीवीएस रेसिंग के बढ़ते दायरे और बढ़ती भागीदारी के साथ, टीवीएस एआरई जीपी अधिक समावेशी और विश्वस्तर पर कनेक्टेड  रेसिंग इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो रहा है। टीवीएस अपाचे का मिशन निरंतर विकास के ज़रिए मोटरस्पोर्ट को सभी के लिए सुलभ बनाना है, ताकि ग्राहकों और मोटरस्पोर्ट के शौकीनों को प्रतिस्पर्धी रेसिंग के रोमांच का अनुभव पाने का मौका मिल सके।

इस अवसर पर टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम बिजनेस हैड, विमल सुम्बली ने कहा, “टीवीएस एआरई जीपी कस्टमर रेसिंग प्लेटफॉर्म से विकसित होकर एक ऐसी चैंपियनशिप के रूप में उभरा है, जो प्रतिस्पर्धी मोटरस्पोर्ट को और अधिक सुलभ बनाने और रेसिंग की प्रतिभा को बढ़ावा देने के टीवीएस रेसिंग के विजन को दर्शाता है। सीजन 3 में प्रवेश के साथ, सात देशों तक हमारा विस्तार इस रेसिंग इकोसिस्टम को एक वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे लिए, यह सिर्फ चैंपियनशिप का दायरा बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपनी रेसिंग की संस्कृति, विशेषज्ञता और मानकों को विभिन्न क्षेत्रों के राइडरों तक पहुँचाने के बारे में भी है। साथ ही, यह उभरती  प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी रेसिंग का अनुभव पाने के अवसर भी प्रदान करता है। चैंपियनशिप के जरिए बनी मजबूत नींव और मोटरस्पोर्ट की गहरी समझ के साथ, टीवीएस एआरई जीपीऐसे विश्वस्तरीय मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो राइडरों को बढ़ावा देकर, रेसिंग कम्युनिटी को सशक्त बनाते हुए टीवीएस रेसिंग की भावना को पूरी दुनिया तक पहुँचाएगा।”

2007 में शुरू हुआ ज्टै ।त्म् ळच्, मूल रूप से टीवीएस अपाचे के ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म था, जहाँ वे एक सुरक्षित और पेशेवर माहौल में प्रतिस्पर्धी रेसिंग का अनुभव पा सकते थे। 2023 में, टीवीएस रेसिंग ने टीवीएस एआरई जीपी को व्यवस्थित चैंपियनशिप प्रोग्राम के रूप में विस्तारित किया, जिससे यह ग्राहकों को प्राथमिकता देने वाला एक प्रीमियम रेसिंग प्लेटफॉर्म बन गया। 2025-26 का सीजन एक अहम पड़ाव साबित हुआ, क्योंकि इस चैंपियनशिप ने भारत, मैक्सिको, कोलंबिया और नेपाल तक अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विस्तार किया। इसमें चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट (एमआईसी) में होने वाला चैंपियनशिप फिनाले भी शामिल था। इसी नींव को आगे बढ़ाते हुए, सीजन 3 टीवीएस एआरई जीपी के विकास का अगला चरण है, जो चैंपियनशिप को और अधिक देशों तक ले जा रहा है और मोटरस्पोर्ट के लिए एक व्यापक विश्वस्तरीय मंच तैयार कर रहा है।

ग्राहक-केंद्रित ट्रैक अनुभव के साथ टीवीएस एआरई जीपी एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो रहा है, जो परफॉर्मेन्स और प्रतिस्पर्धा के प्रति जुनून रखने वाले ग्राहकों, मोटरस्पोर्ट के शौकीनों और रेसर बनने की चाह रखने वालों को एक मंच लाता है। यह चैंपियनशिप अपनी अंतरराष्ट्रीय पहुंच को लगातार बढ़ा रही है, साथ ही टीवीएस अपाचे कम्युनिटी और प्रतिस्पर्धी रेसिंग की दुनिया के बीच के रिश्ते को और मजबूत बना रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 70 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ, टीवीएस अपाचे सीरीज की विश्वस्तरीय उपस्थिति को टीवीएस अपाचे ओनर्स ग्रुप (एओजी) और भी मजबूत बनाता है। यह 5,00,000 से अधिक रजिस्टर्ड सदस्यों की सक्रिय कम्युनिटी है, जो परफॉर्मेन्स, रोमांच और आपसी भाईचारे के प्रति लगाव के ज़रिए एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार