व्यापार•

टीवीएस मोटर कंपनी ने रवींद्रन शनमुगम को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

टीवीएस मोटर कंपनी ने रवींद्रन शनमुगम को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

बेंगलुरु : टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम), जो टीवीएस वेणु ग्रुप का हिस्सा है और वैश्विक स्तर पर दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माण के लिए प्रसिद्ध कंपनी है, ने श्री रवींद्रन शनमुगम को 13 मई 2026 से लगातार पांच वर्षों की अवधि के लिए कंपनी का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।

श्री रवींद्रन शनमुगम एक अनुभवी टेक्नोलॉजी उद्यमी और बिजनेस लीडर हैं। उन्हें उपभोक्ता-केंद्रित व्यवसायों को विस्तार देने, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और एआई आधारित प्लेटफॉर्म्स को वैश्विक बाजारों में आगे बढ़ाने का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह सिंगापुर स्थित एआई-सक्षम इंटीरियर डिजाइन और रेनोवेशन प्लेटफॉर्म माब्ले के सह-संस्थापक और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। इसके अलावा, उन्होंने मैकिंजी एंड कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया है, जहां उन्होंने विभिन्न कंपनियों को ग्रोथ और रणनीति संबंधी सलाह दी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र श्री शनमुगम तकनीक, नवाचार, प्लेटफॉर्म बिजनेस और रणनीतिक गवर्नेंस में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं।

कंपनी का मानना है कि श्री शनमुगम की नियुक्ति से बोर्ड को महत्वपूर्ण अनुभव मिलेगा और कंपनी के पहले से मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस मानकों को और मजबूती मिलेगी।

टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु  ने कहा, “श्री रवींद्रन शनमुगम डिजिटल और उपभोक्ता-केंद्रित व्यवसायों, एआई आधारित ट्रांसफॉर्मेशन, रणनीति निर्माण, उद्यमिता और वैश्विक स्तर पर व्यवसायों को विस्तार देने में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। उनके विचार और अनुभव टीवीएस मोटर के बोर्ड को और मजबूत बनाएंगे, क्योंकि हम भविष्य के लिए तैयार विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हुए बेहद प्रसन्न हैं और उनके मार्गदर्शन व अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद करते हैं।”

रवींद्रन शनमुगम ने कहा, “टीवीएस मोटर कंपनी के बोर्ड से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक ऐसी संस्था है जिसकी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, ग्राहकों के विश्वास और वैश्विक पहचान की मजबूत विरासत रही है। आज मोबिलिटी सेक्टर तकनीक, डिजिटल इकोसिस्टम, एआई और बदलती उपभोक्ता अपेक्षाओं के कारण तेजी से बदल रहा है, और टीवीएस मोटर इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अच्छी स्थिति में है। मैं बोर्ड की चर्चाओं में योगदान देने और तकनीक आधारित बदलाव, प्लेटफॉर्म बिजनेस और उपभोक्ता-केंद्रित नवाचार के अपने अनुभव से कंपनी की दीर्घकालिक विकास यात्रा को समर्थन देने के लिए उत्साहित हूं।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

टीवीएस मोटर कंपनी ने रवींद्रन शनमुगम को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया | Khabar Digital | Khabar Digital