व्यापार•

टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च किया ‘टीवीएस किंग का वादा 3.0’; उपभोक्ता एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाया

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च किया ‘टीवीएस किंग का वादा 3.0’; उपभोक्ता एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाया

बैंगलुरू : दुनिया की अग्रणी दोपहिया एवं तिपहिया निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज ‘टीवीएस किंग का वादा 3.0’ के लॉन्च की घोषणा की है।

टीवीएस किंग थ्री-व्हीलर फैमिली के लिए कस्टमर-वैल्यू सपोर्ट की यह पहल इसके पिछले संस्करणें की सफलता को आगे बढ़ाते हुए उपभोक्ताओं को मिलने वाले फायदों का दायरा भी बढ़ाती है। वादा 3.0 के साथ टीवीएस मोटर कंपनी अपनी प्रतिबद्धता को सिर्फ वाहनों के स्वामित्व तक ही सीमित नहीं रखती बल्कि अपने उपभोक्ताओं एवं उनके परिवारों के लिए सुरक्षा और कल्याण को भी प्राथमिकता देती है।

‘टीवीएस किंग का वादा 3.0’ एक व्यापक ओनरशिप पैकेज लेकर आया है, जिसे उपभोक्ता एवं उनके परिवारों को मन की शांति, बेहतर वित्तीय सुरक्षा और कम डाउनटाईम का अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक्सटेंडेड वारंटी, फ्री मेंटेनेन्स सर्विसेज़ एवं रोडसाईड असिस्टेन्स के साथ यह योजना व्यक्ति एवं परिवार की सुरक्षा के फायदे देती है। इस तरह यह मोबिलिटी के दायरे से बढ़कर उपभोक्ताओं को सहयोग प्रदान करने की टीवीएस मोटर कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

टीवीएस किंग का वादा 3.0 के मुख्य फायदों में शामिल हैः

  • रु 10 लाख तक का पर्सनल एक्सीडेन्ट कवरेज-मृत्यु या स्थायी विकलांगता के मामले में
    • प्रत्येक बच्चे की शिक्षा के लिए रु 1 लाख का सहयोग (दो बच्चां तक के लिए)- मृत्यु या स्थायी विकलांगता के मामले में
    • अस्पताल में भर्ती के दौरान 30 दिनों तक के लिए रु 4000 प्रति दिन का इंकम प्रोटेक्शन
    • आईसीई एवं ईवी मॉडल्स पर एक्सटेंडेड वारंटी कवरेज
    • तीन फ्री मेंटेनेन्स सर्विसेज़
    • निर्बाध संचालन के लिए रोडसाईड असिस्टेन्स

यह योजना टीवीएस किंग के संपूर्ण पोर्टफोलियो पर लागू होगी, जिसमें पैसेंजर और कार्गो सेगमेन्ट्स में आईसीई और ईवी वेरिएन्ट्स को कवर किया जाएगा। पैसेंजर आईसीई मॉडल्स जैसे टीवीएस किंग डीलक्स और टीवीएस किंग ड्यूरामैक्स प्लस पर दो साल की वारंटी, तीन फ्री सर्विसेज़ और एक साल की रोडसाईड असिस्टेन्स के फायदे मिलते हैं। टीवीएस किंग ईवी मैक्स के उपभोक्ताओं को उद्योग जगत की अग्रणी छह साल की वारंटी, तीन फ्री सर्विसेज़ और तीन साल की रोडसाईड असिस्टेन्स के फायदे मिलते हैं। कार्गो मॉडल्स जैसे टीवीएस किंग कार्गो एचडी और टीवीएस किंग कार्गो एचडी ईवी पर छह साल तक की वारंटी, तीन फ्री सर्विसेज़, तीन साल की रोड़साईड असिस्टेन्स तथा साथ ही पर्सनल एवं फैमिली प्रोटेक्शन के फायदे भी मिलते हैं।

‘टीवीएस किंग का वादा 3.0’ के साथ टीवीएस मोटर कंपनी ने थ्री-व्हीलर सेगमेन्ट में ओनरशिप के अनुभव को बेहतर बनाया है, जिसमें आजीविका एवं परिवार की सुरक्षा के लिए व्यापक कस्टमर सपोर्ट के साथ प्रोडक्ट की विश्वसनीयता शामिल है।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें www.tvsmotor.com

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च किया ‘टीवीएस किंग का वादा 3.0’; उपभोक्ता एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाया | Khabar Digital | Khabar Digital