व्यापार•

टीवीएस मोटर कंपनी ने नए S 4.7 kWh वेरिएंट के साथ अपने टीवीएस iQube पोर्टफोलियो को किया मजबूत

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

टीवीएस मोटर कंपनी ने नए S 4.7 kWh वेरिएंट के साथ अपने टीवीएस iQube पोर्टफोलियो को किया मजबूत

बेंगलुरु : दोपहिया और तिपहिया वाहनों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी, टीवीएस मोटर कंपनी (TVSM) ने आज भारत के पसंदीदा पारिवारिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के नवीनतम मॉडल टीवीएस iQube S 4.7 kWh को लॉन्च करने की घोषणा की। 9 लाख से अधिक भारतीय परिवारों के भरोसे के साथ, टीवीएस iQube ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

टीवीएस iQube S 4.7 kWh की कीमत ₹1,37,142 (दिल्ली एक्स-शोरूम, केंद्र और राज्य सब्सिडी सहित) रखी गई है। यह 175 किमी की IDC-प्रमाणित रेंज और नए रंगों के विकल्प प्रदान करता है, जिससे परिवारों के लिए लंबी दूरी तय करना अधिक आसान और आत्मविश्वास से भरा होगा।

रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए इस स्कूटर में बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे राइडर्स अपने दैनिक सफर के साथ-साथ लंबी और अचानक बनने वाली यात्राएं भी बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। बेहतर रेंज के साथ इसमें दो नए रंग—Magnificence Purple Beige और Harlequin Blue Beige—शामिल किए गए हैं, साथ ही Titanium Grey Matte का विकल्प भी मौजूद है, जिससे ग्राहकों के पास अधिक विकल्प उपलब्ध होते हैं।

ग्राहकों की जरूरतों को गहराई से समझते हुए अपने उत्पादों को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास के तहत, टीवीएस आईक्यूब S को 4.7 kWh तक अपग्रेड किया गया है। इससे बैटरी क्षमता बढ़ी है, जबकि वही भरोसेमंद और परिचित राइडिंग अनुभव बरकरार रखा गया है जिस पर ग्राहक भरोसा करते हैं।

टीवीएस आईक्यूब तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित है: ग्राहकों को रेंज, कनेक्टेड फीचर्स और रंगों के मामले में पावर ऑफ चॉइस देना; वाहन सुरक्षा और खरीद के पूरे अनुभव में भरोसे के साथ पूरी शांति (पीस ऑफ माइंड) सुनिश्चित करना; और टीवीएस आईक्यूब को सरल, प्रभावी और बिना झंझट के चलाने का अनुभव देना।

ये सभी पहलू इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को हर किसी के लिए सुलभ बनाते हैं और टीवीएस आईक्यूब को भारत के पसंदीदा फैमिली ईवी के रूप में और मजबूत करते हैं। वर्तमान में, टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत के 1,000 से अधिक शहरों और 3,300 डीलरशिप्स में उपलब्ध है।

नए वेरिएंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें - TVS iQube S 4.7 kWh.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

टीवीएस मोटर कंपनी ने नए S 4.7 kWh वेरिएंट के साथ अपने टीवीएस iQube पोर्टफोलियो को किया मजबूत | Khabar Digital | Khabar Digital