- नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन
- आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल
- पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त रिवर्स एलसीडी क्लस्टर
बैंगलुरु : भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है, इस बीच टीवीएस वेणु के भाग और दुनिया में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण की, जिसे नए और डायनामिक डिज़ाइन के साथ बाज़ार में उतारा गया है। टीवीएस रेडियॉन के 1.1 मिलियन से अधिक ग्राहकों के साथ, नई टीवीएस रेडियॉन मोटरसाइकिल की मौजूदा खूबियों को आगे बढ़ाते हुए आधुनिक और आकर्षक नए डिज़ाइन में पेश की गई है।
पिछले सालों के दौरान टीवीएस रेडियॉन के ग्राहक बदलते भारत के साथ आगे बढ़े हैं। बढ़ती उम्मीदें, बदलती जीवनशैली और नए अनुभवों ने रोज़मर्रा के आवागमन से जुड़ी उम्मीदों को भी बदला है। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए नई टीवीएस रेडियॉन डिज़ाइन की गई है, जो नई विज़ुअल पहचान के साथ-साथ मज़बूती, व्यावहारिकता और रोज़मर्रा की उपयोगिता का बेहतरीन संयोजन है, और जिसे ग्राहक टीवीएस रेडियॉन के साथ जोड़कर देखते हैं।
नया खास डिज़ाइन
नई टीवीएस रेडियॉन को नए डिज़ाइन में पेश किया गया है। फ़्यूल टैंक, साइड पैनल और पिछले हिस्से (रियर काउल) में विशेष बदलाव किए गए हैं। इसका बोल्ड और खास स्टाइल मोटरसाइकिल को सड़क पर आधुनिक और आत्मविश्वास से भरपूर लुक देता है। यह नया डिज़ाइन टीवीएस रेडियॉन के आकर्षक अंदाज़ को भी बरक़रार रखे हुए है।
फ्रंट में, नई पीढ़ी का फ़ुल एलईडी हेडलैंप अपनी खास सिग्नेचर लाइट के साथ गति और जोश का एहसास कराता है। हेडलैंप के साथ एलईडी टर्न सिग्नल लैंप मोटरसाइकिल के स्लीक और आधुनिक लुक को और बेहतर बनाते हैं। रियर में सिग्नेचर एलिमेंट्स और 3 डी टनल इफ़ेक्ट वाला नया एलईडी टेल लैंप है, जो इसे गहराई और एक खास पहचान देता है। एलईडी टर्न सिग्नल लैंप साफ़ और शानदार फ़िनिश के साथ इसके लुक को संपूर्ण बनाते हैं।
नए डायनामिक ग्राफ़िक्स मोटरसाइकिल को खास एनर्जी देकर इसके नए डिज़ाइन को और बेहतर बनाते हैं, तथा इसके यूथफुल और महत्वाकांक्षी अंदाज़ को और मज़बूत बनाते हैं।
पहले की तरह अभी भी है रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बेहतरीन और भरोसेमंद
नई टीवीएस रेडियॉन का डिज़ाइन पहले से बेहतर हुआ है, लेकिन इसमें वे सभी खूबियां और खासियतें बरकरार हैं जिन्होंने इसे एक भरोसेमंद मोटरसाइकिल बनाया है। इसमें अपने सेगमेंट की सबसे लंबी सीट है, जो रोज़ाना की राइडिंग में ज़्यादा आराम देती है। साथ ही, RTMi से युक्त रिवर्स एलसीडी क्लस्टर भी है, जो राइडर को ज़रूरी जानकारी और सुविधा देता है।
लॉन्च के अवसर पर टीवीएस मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेज़ीडेंट- हेड कम्यूटर एंड ईवी बिज़नेस और हेड कॉर्पोरेट ब्रांड एंड मीडिया, अनिरुद्ध हल्दार ने कहा, “पिछले दशक में, टीवीएस रेडियॉन के ग्राहक भी बदलते और विकसित होते भारत के साथ आगे बढ़े हैं। 11 लाख से ज़्यादा ग्राहकों ने टीवीएस रेडियॉन को अपनी रोज़मर्रा की यात्रा का हिस्सा बनाया है। उनकी बदलती जीवनशैली, उम्मीदों और ज़रूरतों के साथ-साथ उनकी मोटरसाइकिल भी बदली है। टीवीएस मोटर में, हम हमेशा से ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट्स में बदलाव लेकर आते हैं। इसी सोच के साथ नई टीवीएस रेडियॉन को डिज़ाइन किया गया है। यह आज के नए भारत के ग्राहकों की पसंद के अनुसार ज़्यादा यूथफुल, जोश से भरपूर और खास पहचान वाली मोटरसाइकिल है। रेडियॉन अपनी शानदार बिल्ड क्वालिटी, भरोसे और लाइटिंग की विशेष पहचान, नए ज़माने के ग्राफिक्स और दमदार डिज़ाइन के चलते लोगों की पसंदीदा सवारी बनी हुई है। नई टीवीएस रेडियॉन को उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो चाहते हैं कि उनकी रोज़मर्रा की मोटरसाइकिल भी उतनी ही आधुनिक और खास हो, जितनी उनकी ज़िंदगी और वह देश जिसे वे बना रहे हैं। हम आगे बढ़ने की सोच रखने वाले रेडियॉन राइडर की देश-निर्माण की भावना को सलाम करते हैं।”
टीवीएस रेडियॉन के वैरिएंट और कीमत
नई रेडियॉन टीवीएस मोटर की अधिकृत डीलरशिप्स पर तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। ज़्यादा जानकारी के लिए, विज़िट करेंः https://www.tvsmotor.com/tvs-radeon
| वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
| बेस | ₹67,100/- |
| डिजी क्लस्टर ड्रम | ₹70,100/- |
| डिजी क्लस्टर डिस्क | ₹73,100/- |









