व्यापार•

वैन ह्यूसेन ने तापसी पन्‍नू को वुमंस फैशन के लिये अपना नया ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर बनाया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

वैन ह्यूसेन ने तापसी पन्‍नू को वुमंस फैशन के लिये अपना नया ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर बनाया

‘लीड एव्‍री रोल’ की सोच पर आधारित नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया

मुंबई, 19 सितम्बर, 2024: आदित्‍य बिरला फैशन एण्‍ड रिटेल लि. के भारत के प्रमुख पावर ड्रेसिंग ब्राण्‍ड वैन ह्यूसेन ने बेहद टैलेंटेड एवं वर्सेटाइल अभिनेत्री तापसी पन्‍नू को अपना नया ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर बनाया है।

वैन ह्यूसेन ब्राण्‍ड उन लोगों के लिये है, जो आधुनिक भारत में प्रभावी बदलाव लेकर आ रहे हैं। यह ब्राण्‍ड उपभोक्‍ताओं के लिये सबसे बेहतरीन फैशन की पेशकश करने के लिये लगातार कोशिश करता है। तापसी एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उन्‍होंने अपनी फिल्‍मों से दर्शकों को प्रभावित किया है। वह आज की आधुनिक महिला का प्रतिनिधित्‍व करती हैं, जिनका मकसद स्‍पष्‍ट है, जो आत्‍मविश्‍वास से भरी, ताकतवर और हमेशा सक्रिय रहने वाली होती है।

वैन ह्यूसेन के प्रोडक्‍ट्स को आज की महिला की सक्रिय जीवनशैली को प्रेरित करने के लिये डिजाइन किया गया है। यह ब्राण्‍ड फॉर्मल्‍स, कैजुअल्‍स, ट्रैवेल, ईवनिंग आदि जैसे विभिन्‍न अवसरों के लिये फैशन के विकल्‍पों एवं उत्‍पादों की पेशकश करता है, और महिलाओं को हर भूमिका में प्रभावशाली बनाता है। इस सहयोग के जरिए, वैन ह्यूसेन की वर्सेटिलिटी का संयोजन तापसी की शख्सियत से किया गया है। तापसी ने अपने कॅरियर और निजी जिंदगी में कई तरह की भूमिकाएं अदा की हैं और वे हमेशा कुछ अलग करने के लिए तत्‍पर रहती हैं।

वैन ह्यूसेन का ‘‘लीड एव्‍हरी रोल’’ कैम्‍पेन वैन ह्यूसेन के आधुनिक फैशन और तापसी के प्रभावशाली व्‍यक्तित्‍व का सबसे बढि़या नजारा देता है। इस कैम्‍पेन को कई प्रमुख डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स पर जोरदार तरीके से प्रचारित किया जाएगा।

इस सहयोग पर अपनी बात रखते हुए, वैन ह्यूसेन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर श्री अभय बहुगुणे ने कहा, ‘‘हम आधुनिक और समझदार महिलाओं की ताकत बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम तापसी के साथ भागीदारी करके बेहद उत्‍साहित हैं, क्‍योंकि वह आज की महत्‍वाकांक्षी और कभी न थकने वाली महिलाओं का सचमुच में प्रतिनिधित्‍व करती हैं। तापसी वैन ह्यूसेन के लिये बिलकुल फिट हैं, क्‍योंकि व‍ह आत्‍मविश्‍वासी महिला हैं और वैन ह्यूसेन की कई महिला ग्राहकों की तरह ही उनका व्‍यक्तिगत मिशन भी काफी मजबूत है। यह महिलाओं के लिये भारत का अग्रणी वेस्‍टर्नवियर ब्राण्‍ड बनने की दिशा में हमारे ब्राण्‍ड के लिये एक महत्‍वपूर्ण कदम है।‘’
 
वैन ह्यूसेन के साथ भागीदारी पर अपनी बात रखते हुए, तापसी पन्‍नू ने कहा, ‘’वैन ह्यूसेन का नया चेहरा बनकर मैं बहुत खुश और उत्‍साहित हूँ। क्‍योंकि मुझे लगता है कि यह ब्राण्‍ड वाकई आज की महत्‍वाकांक्षी और अपने दम पर खुद की पहचान बनाने वाली आधुनिक भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्‍व करता है। वैन ह्यूसेन के प्रोडक्‍ट्स बेहद फैशनेबल और वर्सेटाइल हैं और मैं लीड एव्‍री रोल कैम्‍पेन का हिस्‍सा बनकर बहुत ज्‍यादा खुश हूं, क्‍योंकि यह कॉन्‍सेप्‍ट मेरे दिल के बहुत करीब है।‘’

वैन ह्यूसेन का पूरा फोकस वुमंसवियर पर है और यह लगातार बड़ा हो रहा है। देशभर में वैन ह्यूसेन के 150 से ज्‍यादा स्‍टोर्स हैं और यह ब्राण्‍ड प्रमुख डिपार्टमेंटल स्‍टोर्स जैसे कि लाइफस्‍टाइल, शॉपर्स स्‍टॉप, पैंटालून्‍स और सेंट्रो में उपलब्‍ध है। साथ ही ग्राहक प्रमुख मार्केटप्‍लेसेस, जैसे कि अमेज़न, मिंत्रा, आदि तथा वैन ह्यूसेन की खास वेबसाइट और ऐप पर भी वैन ह्यूसेन के प्रोडक्‍ट्स खरीद सकते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

वैन ह्यूसेन ने तापसी पन्‍नू को वुमंस फैशन के लिये अपना नया ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर बनाया | Khabar Digital | Khabar Digital