व्यापार•

वेदांता ऑयल एंड गैस ने राजस्थान में ऑपरेटिंग लागत को 16.4 डॉलर प्रति बैरल पर बनाए रखा

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

वेदांता ऑयल एंड गैस ने राजस्थान में ऑपरेटिंग लागत को 16.4 डॉलर प्रति बैरल पर बनाए रखा
  • राजस्थान के फील्ड्स में डिजिटल ट्विन्स, मशीन लर्निंग और एडवांस्ड प्रोसेस कंट्रोल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उत्पादन में 16 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद प्रति बैरल लागत स्थिर बनी हुई है।

नई दिल्ली: अपस्ट्रीम ऑयल एंड गैस कंपनी, वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड (एनएसईः वीओजीएल, बीएसईः 544782) ने पिछले वित्तीय वर्ष में राजस्थान में अपनी ऑपरेटिंग लागत को काफी हद तक स्थिर रखा, जबकि इसके पुराने होते फील्ड्स से उत्पादन में गिरावट आई। संचालन में अनुशासन तथा डिजिटल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से ऐसा  संभव हो पाया है।

31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में राजस्थान में ऑपरेटिंग लागत 16.4 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि पिछले साल यह 16.6 डॉलर पर थी। पूरे ऑयल एंड गैस बिज़नेस में, ऑपरेटिंग लागत 15.5 डॉलर प्रति बैरल ऑयल इक्विवेलेंट रही जो पहले 15.6 डॉलर थी। इसी दौरान, ग्रॉस द्वारा संचालन उत्पादनर 103.2 हजार बैरल ऑयल इक्विवेलेंट प्रतिदिन से घटकर 87.2 हजार बैरल हो गया - यानी इसमें 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के अनुसार फील्ड्स के पुराने हो जाने की वजह से ऐसा हुआ है। अकेले राजस्थान में इतनी ही गिरावट देखी गई है।

पुराने होते फील्ड में, आमतौर पर हर बैरल के उत्पादन की लागत बढ़ जाती है, क्योंकि संचालन की निर्धारित लागत कम बैरल पर पड़ती है। यहाँ प्रति बैरल लागत इसके उलट रही।

कंपनी के अनुसार लागत के इस परफॉर्मेंस के पीछे तीन कारण हैः ऑप्टिमाइज़्ड पॉलीमर इंजेक्शन, केमिकल खर्च के लिए ज़्यादा लागत प्रभावी तरीका, और रखरखाव की गतिविधियों में कुशलता। रखरखाव में इसके डिजिटल और एआई टूल्स काम आते हैं।

वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा, “एक रॉड पंप आमतौर पर खराब होने से पहले ही बता देता है कि वह खराब होने वाला है। सिग्नल हमेशा डेटा में होता था। बदलाव यह आया है कि यह जानकारी कितनी तेज़ी से उस इंजीनियर तक पहुँचती है जो इस पर कार्रवाई कर सकता है। राजस्थान के फील्ड्स में डिजिटल ट्विन्स, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और एडवांस्ड प्रोसेस कंट्रोल का इस्तेमाल करना इस बात का प्रमाा है कि हमने फील्ड्स के स्वाभाविक रूप से पुराने होने के बावजूद लिफ्टिंग लागत को कैसे स्थिर बनाए रखा है।”

राजस्थान की युनिट्स में, वेदांता ऑयल एंड गैस अपने फिजिकल उपकरणों के साथ-साथ डिजिटल ट्विन्स का भी इस्तेमाल करती है। ये सॉफ़्टवेयर मॉडल दिखाते हैं कि हर पंप को कैसे काम करना चाहिए। जब ज़मीन के अंदर लगा इक्विपमेंट मॉडल के अनुसार काम नहीं करता, तो सिस्टम इसकी सूचना देता है। एक एडवांस्ड प्रोसेस कंट्रोल लेयर पंप को उसकी ऑपरेटिंग लिमिट में रखती है, जबकि प्रोडक्शन इंजीनियर तय करता है कि क्या करना है। इसी प्रोडक्शन डेटा पर मशीन लर्निंग टूल्स का एक सेट काम करता है। लाइव वेल फ़ीड पर प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स का इस्तेमाल होता है। कंपनी का डेटा-ड्रिवन रिज़रवॉयर मैनेजमेंट-सेंट्रलाइज़्ड सिस्टम प्रोडक्शन डेटा और अनुमानों को अपने रिज़रवॉयर मॉडल में शामिल करता है। साथ ही, कंपनी का अपना जेनरेटिव एआई प्लेटफ़ॉर्म सुरक्षा पर निगरानी रखते हुए इक्विपमेंट एनालिटिक्स और टेक्निकल रिकॉर्ड से ज़रूरी जानकारी हासिल करता है।

यह डिजिटल सिस्टम रोज़ाना के प्रोडक्शन से कहीं आगे तक फैला हुआ है। कोरम प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सिस्टम ने प्लानिंग और एनालिसिस में लगने वाले समय को लगभग 30 प्रतिशत कम कर दिया है। ऐश्वर्या और कृष्णा गोदावरी के गहरे पानी वाले इलाकों में जांचा गया क्लाउड-बेस्ड सिस्मिक इमेजिंग टूल, पुराने तरीके की तुलना में 20 से 30 गुना तेज़ी से प्रोसेसिंग करता है। इससे नए कुओं की योजना बनाते समय कंपनी को ज़मीन के नीचे की स्थिति की बेहतर समझ मिल पाती है।

कंपनी उत्पादन में कमी को रोकने के लिए दो तरह से काम कर रही है। साल के दौरान, उत्पादन में गिरावट को धीमा करने के लिए कंपनी ने राजस्थान में मौजूद अपने एसेट्स (मंगला, भाग्यम, ऐश्वर्या, टाइट ऑयल, रागेश्वरी डीप गैस और सरस्वती फ़ील्ड) में 21 इनफ़िल कुओं की ड्रिलिंग की। इसके अलावा, कंपनी ने नौ और एक्सप्लोरेशन कुओं की ड्रिलिंग की - जिसमें से छह ओएएलपी कैम्बे क्षेत्र में और तीन राजस्थान के बाड़मेर क्षेत्र में हैं।   

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

वेदांता ऑयल एंड गैस ने राजस्थान में ऑपरेटिंग लागत को 16.4 डॉलर प्रति बैरल पर बनाए रखा | Khabar Digital | Khabar Digital