व्यापार•

ज़ाइडस ने लॉन्च की भारत की पहली ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन – 'वैक्सीफ्लू'

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

ज़ाइडस ने लॉन्च की भारत की पहली ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन – 'वैक्सीफ्लू'

मुंबई/ खबर डिजिटल/ भारत की अग्रणी हेल्थकेयर कंपनी ज़ाइडस लाइफसाइंसेस लिमिटेड ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश की पहली ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन – 'वैक्सीफ्लू' लॉन्च की। यह वैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 2025-26 नॉर्दर्न हेमिस्फियर सीज़न के लिए सुझाए गए नवीनतम स्ट्रेन्स के अनुरूप है, और मौसमी फ्लू से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने का वादा करती है।

WHO द्वारा सुझाए गए 3 प्रमुख फ्लू स्ट्रेन्स:

A/Victoria/4897/2022 (H1N1)pdm09-like virus
A/Croatia/10136RV/2023 (H3N2)-like virus
B/Austria/1359417/2021 (B/Victoria lineage)-like virus

यह भी पढ़ें – वेटिंग टिकट करें कंफर्म! रेलवे की 'विकल्प' सुविधा से… - Khabar Digital

वैक्सीफ्लू क्यों है ज़रूरी?

हर साल दुनिया भर में मौसमी फ्लू 30–50 लाख लोगों को गंभीर रूप से बीमार करता है, और लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है। खासकर बच्चे, बुज़ुर्ग और पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोग इसकी चपेट में जल्दी आते हैं। वायरस के लगातार बदलते स्वरूप को देखते हुए, हर सीज़न के लिए नई वैक्सीन जरूरी होती है। यही वजह है कि 'वैक्सीफ्लू' जैसी अपडेटेड वैक्सीन की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस की जा रही है।

डॉक्टरों की राय – ट्राइवेलेन्ट क्यों बेहतर है?

डॉ. परवेज़ कौल (FRCPL, FERS) के अनुसार: “पिछले पाँच वर्षों से बी/यामागाटा स्ट्रेन का कोई केस सामने नहीं आया है, इसलिए अब ट्राइवेलेन्ट वैक्सीन ही वैज्ञानिक रूप से सबसे उपयुक्त विकल्प है। अमेरिका सहित 40 से अधिक देश पहले ही इसे अपना चुके हैं।”

ज़ाइडस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शारविल पटेल ने कहा: “हमारी कोशिश यही है कि वैश्विक दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में भी समय पर प्रभावी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए ताकि हम संक्रमण से पहले ही बचाव कर सकें।”

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal: 2 सितंबर 2025, जानिए क्या कहती है आज राशिफल – Khabar Digital

कौन ले सकता है वैक्सीफ्लू?

यह वैक्सीन 6 महीने और उससे ऊपर की उम्र के व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है और WHO की ताज़ा सिफारिशों के अनुसार अपडेटेड स्ट्रेन्स के साथ सुरक्षा प्रदान करती है। फ्लू एक संक्रामक श्वसन बीमारी है, जो मुख्य रूप से खाँसी और छींक से फैलने वाले हवा में मौजूद कणों या सीधे संपर्क के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचती है। वैक्सीफ्लू- ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन (टीआईवी) 6 महीने और उससे ऊपर की उम्र वाले व्यक्तियों के लिए सिफारिश की गई है। इसमें डब्ल्यूएचओ की सालाना सर्विलांस और सिफारिशों के आधार पर चुने गए लेटेस्ट अपडेटेड स्ट्रेन्स शामिल हैं, जो मौजूदा सीज़न में बेहतर सुरक्षा और सटीक वैक्सीनेशन सुनिश्चित करते हैं।

यह भी पढ़ें – Aaj Gold Silver Rate: आज 2 सितम्बर सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में मामूली उछाल – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

ज़ाइडस ने लॉन्च की भारत की पहली ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन – 'वैक्सीफ्लू' | Khabar Digital | Khabar Digital