भारत•

छात्रों को मिलेगी 100 फीसदी स्कॉलरशिप, दिल्ली सरकार ने दी बड़ी घोषणा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

छात्रों को मिलेगी 100 फीसदी स्कॉलरशिप, दिल्ली सरकार ने दी बड़ी घोषणा

दिल्ली सरकार ( delhi government ) पूरी तरह से विधानसभा चुनाव के मोड में आ गई है. मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव देने के बाद अब दिल्ली सरकार ने छात्रों के लिए खजाने का मुंह खोला है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दो बड़े ऐलान किए हैं. पहले में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सीबीएसई छात्रों की बोर्ड फीस माफ कर दी है, तो गरीब परिवार के बच्चों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप का ऐलान किया है. उन्होंने यह घोषणाएं 12वीं के टॉपर स्टूडेंट्स के सम्मान समारोह के दौरान की. दिल्ली सरकार के इस फैसले से गरीब छात्रों और मध्यम वर्ग के छात्रों को काफी राहत मिलेगी.

सीबीएसई छात्रों की बोर्ड फीस माफ
 
गौरतलब है कि अभी तक सीबीएसई के सरकारी स्कूल के छात्रों को 1500 रुपये बोर्ड की फीस देनी पड़ती थी. अब उन्हें यह फीस नहीं देनी पड़ेगी. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा भी की कि एक लाख रुपए से कम सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को 100 फीसदी छात्रवृत्ति दी जाएगी. दिल्ली सरकार ने यह घोषणाएं दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में की, जहां 12वीं कक्षा के टॉपर छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित थे.

इस तरह मिलेगी स्कॉलरशिप 

स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से बताते हुए मनीष सिसोदिया ने बताया कि जिस परिवार की सलाना आय एक लाख रुपये से कम है. उन्हें फीस के बराबर 100 फीसदी स्कॉलरशिप मिलेगी. यानी ऐसे बच्चे जितनी फीस जमा करेंगे, उन्हें उतने रुपये स्कॉलरशिप के रूप में वापस मिल जाएंगे. इसी तरह जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से ढाई लाख रुपये है, उन्हें फीस की 50 फीसदी रकम स्कॉलरशिप के रूप में मिलेगी. इसके अतिरिक्त जिस परिवार की सलाना इनकम ढाई लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक है, उनको फीस की 25 फीसदी धनराशि स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी