भारत•

9 साल में 12 करोड़ शौचालयों का हुआ निर्माण, खुले में शौच से मिली मुक्ति

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

9 साल में 12 करोड़ शौचालयों का हुआ निर्माण, खुले में शौच से मिली मुक्ति

पिछले 9 साल में 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण हुआ, जिससे हमें खुले में शौच की समस्या से मुक्ति मिली है। स्वच्छता पखवाड़ा-2024 का शुभारंभ करने के बाद अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ भारत अभियान के एक हिस्से के रूप में स्वच्छता पखवाड़ा पहल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सबसे मौलिक परिवर्तनकारी अभियान बताते हुए कहा कि इस अभियान ने हमारे सोचने के तरीके में एक बड़ा बदलाव किया है। 

शास्त्री भवन में आयोजित एक समारोह में स्वच्छता पखवाड़ा-2024 का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी यह बात कही। इस अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

पुरी ने बताया कि पिछले साल 1 जुलाई से 15 जुलाई 2023 के बीच ‘स्वच्छता पखवाड़े’ के तहत कई गतिविधियां की गईं। पिछले 9 वर्षों में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, जिससे हमें खुले में शौच की समस्या से मुक्ति मिली। 95 प्रतिशत वार्डों में घर-घर जाकर 100 प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया गया।

उन्होंने कहा कि इस मिशन की शुरुआत में शहरी क्षेत्रों में हमारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन न के बराबर था, अब यह आकंड़ा 77 प्रतिशत है। उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रथाओं के कारण परिवारों ने 50,000 रुपये तक की बचत की है।

इस समारोह में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव पंकज जैन भी मौजूद थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

9 साल में 12 करोड़ शौचालयों का हुआ निर्माण, खुले में शौच से मिली मुक्ति | Khabar Digital | Khabar Digital