भारत•

Aadhaar Home Service: अब घर बैठे अपडेट करा सकेंगे आधार कार्ड, जानिए कैसे मिलेगी नई सुविधा

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Aadhaar Home Service: अब घर बैठे अपडेट करा सकेंगे आधार कार्ड, जानिए कैसे मिलेगी नई सुविधा

डेस्क। आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं को और आसान बनाने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नई होम सर्विस सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत लोग घर बैठे आधार कार्ड में जरूरी बदलाव और अपडेट करा सकेंगे। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें आधार सेवा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होती है।

वेबसाइट के जरिए भेजनी होगी ऑनलाइन रिक्वेस्ट

नई सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को UIDAI की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अनुरोध करना होगा। रिक्वेस्ट मिलने के बाद आधार सेवा केंद्र से संबंधित कर्मचारी तय प्रक्रिया के तहत घर पहुंचेंगे।

अब घर बैठे अपडेट करा सकेंगे आधार कार्ड

नाम, पता और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा

घर पहुंचने वाला कर्मचारी आधार कार्ड में नाम, पता, सरनेम सहित अन्य त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके साथ बायोमेट्रिक सत्यापन और जरूरी अपडेट भी किए जा सकेंगे।

विजिट के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा

इस सुविधा के लिए सामान्य प्रक्रिया से अलग अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार आधार सेवा केंद्र का कर्मचारी एक विजिट के लिए लगभग 700 रुपए तक शुल्क ले सकता है। हालांकि एक विजिट में कितने सदस्यों के आधार अपडेट होंगे, इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश सामने नहीं आए हैं।

बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलेगा बड़ा फायदा

यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जो आधार सेवा केंद्र तक आसानी से नहीं पहुंच सकते। इसमें बुजुर्ग, दिव्यांग और शारीरिक रूप से असमर्थ लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-health-department-transfer-new-rules-three-year-service-policy/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस