भारत•

Mobile recharge price: इस मोबाइल कंपनी ने बढ़ाए प्लान के दाम… कई प्लान को पोर्टफोलियो से किया गायब

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Mobile recharge price: इस मोबाइल कंपनी ने बढ़ाए प्लान के दाम… कई प्लान को पोर्टफोलियो से किया गायब

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ अगर आप सस्ते प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने कुछ लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स को हटा दिया है। इसके साथ ही 299 रुपये वाले प्लान की जगह अब यूजर्स को कम से कम 349 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। यानी बेसिक रिचार्ज के लिए ग्राहकों की जेब पर सीधे 50 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। कंपनी ने 299 रुपये, 319 रुपये और 649 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स को अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है। इसके अलावा 859 रुपये वाले रिचार्ज की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। ऐसे में Airtel यूजर्स के लिए सस्ते रिचार्ज का विकल्प पहले की तुलना में सीमित हो गया है।

299 रुपये वाला प्लान हुआ बंद
Airtel का 299 रुपये वाला प्लान करीब एक सप्ताह पहले कुछ सर्किल में दिखाई देना बंद हुआ था। उस समय माना जा रहा था कि कंपनी ने इसे चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित किया है। लेकिन अब यह प्लान कंपनी की वेबसाइट और ऐप से पूरी तरह हटाया जा चुका है। 299 रुपये के इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती थी। इसके अलावा 4G और 5G डेटा का लाभ भी उपलब्ध था।

MP Breaking News: बस किराया बढ़ोतरी के बाद प्रदेशवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें… महंगाई में इजाफे का तड़का

299 की जगह 349 रुपये वाला प्लान
अब 299 रुपये वाले प्लान के स्थान पर 349 रुपये का रिचार्ज प्रमुख विकल्प बन गया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। यानी पुराने प्लान की तुलना में 50 रुपये अधिक खर्च करने पर रोजाना 1GB अतिरिक्त डेटा और कुछ डिजिटल सेवाएं मिल रही हैं। हालांकि जिन ग्राहकों को ज्यादा डेटा या अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है, उनके लिए यह बदलाव सीधे तौर पर महंगा साबित होगा।

579 और 619 रुपये वाले प्लान भी हटे
टेक एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए दावा किया है कि Airtel ने कुछ सर्किल में 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्लान भी हटा दिए हैं। इससे कंपनी के प्रीपेड पोर्टफोलियो में सस्ते विकल्पों की संख्या और कम होने की चर्चा तेज हो गई है।

क्या बढ़ने वाले हैं मोबाइल रिचार्ज के दाम?
मोबाइल रिचार्ज महंगे होने की संभावना को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही हैं। टेलीकॉम सेक्टर पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के साथ-साथ Jefferies और Morgan Stanley जैसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनियां भी टैरिफ बढ़ोतरी की संभावना जता चुकी हैं। हालांकि Airtel की ओर से व्यापक स्तर पर टैरिफ बढ़ोतरी की कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सस्ते प्लान हटाए जाने और कुछ प्लान की कीमत बढ़ने को बाजार में संभावित टैरिफ वृद्धि के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अगर आने वाले समय में Jio और Vodafone Idea भी इसी तरह अपने सस्ते प्लान हटाते या कीमतों में बदलाव करते हैं, तो करोड़ों मोबाइल यूजर्स के मासिक रिचार्ज खर्च पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-electricity-tariff-2027-line-loss-electricity-bill-impact/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Mobile recharge price: इस मोबाइल कंपनी ने बढ़ाए प्लान के दाम… कई प्लान को पोर्टफोलियो से किया गायब | Khabar Digital | Khabar Digital