Five States Election Schedule: चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न राज्यों में अप्रैल महीने में चरणबद्ध तरीके से मतदान होगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
इन राज्यों में होगा मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार केरल, असम और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान कराया जाएगा। वहीं तमीलनाडू में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक चरण में होंगे।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान
पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
4 मई को आएंगे परिणाम
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मतों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी।
खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल
चुनाव आयोग के अनुसार सभी पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त होगा। केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 तक है। तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 तक है। वही पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 को समाप्त होगा।









