भारत•

नक्सलियों खिलाफ मिलकर लड़ना होगा : अरुण जेटली

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

नक्सलियों खिलाफ मिलकर लड़ना होगा : अरुण जेटली

नई दिल्ली: नक्सल गतिविधियां और पीएम मोदी को निशाना बनाने की साजिश का खुलासा होने पर अरुण जेटली ने चिंता जताई है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, कुछ साल में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। नक्सली संवैधानिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकना चाहते हैं, इसके लिए सभी दलों को मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने नक्सलवाद के अलग-अलग रूपों की व्याख्या भी की है। जेटली ने नक्सलियों को 4 रूपों में बांटा है। पहले वो जो वैचारिक रूप से सत्ता के खिलाफ हैं। दूसरे जिन्होंने हथियार उठा लिया है , तीसरे वो जो जबरन इसमें धकेले गए हैं और चौथे हाफ नक्सली हैं जो नक्सलियों के चेहरे हैं।

पीएम मोदी को मारने की साजिश 

गौरतलब है कि भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने का जिक्र है। पुणे पुलिस को एक आरोपी के घर से पत्र मिला है, जिसमें पीएम मोदी की हत्या, राजीव गांधी की हत्या जैसी प्लानिंग की बात लिखी गई है । पुलिस ने पिछले दिनों अलग-अलग जगहों से रोना जैकब विल्सन, सुधीर ढावले, सुरेंद्र गाडलिंग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी विल्सन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और यह पत्र विल्सन के मुनिरका स्थित फ्लैट से बरामद हुआ है। इधर नक्सलियों की ओर से पीएम मोदी को मारने की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद आतंकी संगठन जमात-उल-दावा ने भी पीएम को मारने की धमकी दी है।

फडणवीस को भी मारने की साजिश

वहीं पीएम मोदी को निशाना बनाने के साथ-साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचने और हत्या की धमकी देने का भी खुलासा हुआ है। नक्सलियों से मिले दो अलग पत्रों में इस बात का जिक्र है। महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इन खतों में हाल ही में गढ़चिरौली एनकाउंटर की भी चर्चा की गई है जिसमें कई नक्सली मारे गए थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी