भारत•

धारा 144 का भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने किया उल्लंघन, पढ़े पूरी ख़बर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

धारा 144 का भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने किया उल्लंघन, पढ़े पूरी ख़बर

आसनसोल। आसनसोल हिंसा के बाद शहर के हालात का जाजजा लेने भाजपा का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज धारा 144 का उल्लंघन कर यहां पहुंचा। रामनवमी जुलूस को लेकर आसनसोल में भड़की हिंसा के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पश्चिम बर्दवान जिले में आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि हम आसनसोल में रामकृष्णपुर और धड़का के राहत शिविरों में गए और हमने पाया कि जो कुछ हुआ वह गलत था। यह राज्य सरकार की विफलता है। उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह प्रतिनिधिमंडल भेजा है, जो अपनी वापसी पर उन्हें रिपोर्ट सौंपेगा।

प्रतिनिधि मंडल में हुसैन के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य ओम प्रकाश माथुर, पलामू के सांसद और झारखंड पुलिस के पूर्व महानिदेशक विष्णु दयाल राम और राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली भी शामिल हैं। आसनसोल के रास्ते में बसरा मोड़ और कालीपहाड़ी पर पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल से रुक जाने का अनुरोध किया था, क्योंकि इलाके में निषेधाज्ञा लगी है, लेकिन संक्षिप्त बातचीत के बाद भाजपा नेता आसनसोल की अपनी यात्रा की योजना के हिसाब से आगे बढ़ गए।

आसनसोल पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राहत शिविरों में ठहरे लोगों से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान उनसे उनकी समस्या भी सुनी।गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कल कहा था कि वह भाजपा की विशेष टीम को कोयला नगरी आसनसोल और रानीगंज नहीं जाने देगी। ऐसा करने की मुख्य वजह उन्होंने इन शहरों में सीआरपीसी की धारा 144 के लागू होने की बात कही थी। हालांकि कल ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने हिंसा प्रभावित आसनसोल और रानीगंज का दौरा किया था। वहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

आसनसोल-रानीगंज में रामनवमी के जश्न के मौके पर दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार इन दोनों शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी