भारत•

BJP News: मध्यप्रदेश के आशीष अग्रवाल का फिर बढ़ा कद... BJP राष्ट्रीय मीडिया संयोजक होंगे आशीष ऊषा अग्रवाल

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

BJP News: मध्यप्रदेश के आशीष अग्रवाल का फिर बढ़ा कद... BJP राष्ट्रीय मीडिया संयोजक होंगे आशीष ऊषा अग्रवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष अग्रवाल का संगठन में एक बार फिर कद बढ़ा है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। आशीष अग्रवाल अब भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की भूमिका में नजर आएंगे। मध्यप्रदेश भाजपा में मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए अहम माना जा रहा है। प्रदेश स्तर पर मीडिया और संगठन के बीच समन्वय की भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के मीडिया संबंधी कामकाज की जिम्मेदारी मिलेगी।

प्रदेश से राष्ट्रीय संगठन तक सफर
आशीष अग्रवाल मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों, सरकार के कामकाज और संगठन के पक्ष को मीडिया के माध्यम से सामने रखने में उनकी भूमिका रही है। अब राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ जाएगा।

MP BJP: ब्रजगोपाल लोया बने नए प्रदेश मीडिया प्रभारी… मिलन भार्गव का नाम रह गया पीछे

मध्यप्रदेश में नए मीडिया प्रभारी की नियुक्ति
आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद खाली हुआ था। इसके बाद संगठन ने बुधवार को ही प्रदेश मीडिया प्रभारी के रुप में ब्रजगोपाल प्रदेश भाजपा का नया मीडिया प्रभारी बनाया है। वहीं दूसरी ओर आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठन में भूमिका देकर प्रदेश से जुड़े नेता को केंद्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक के तौर पर आशीष अग्रवाल के सामने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन और मीडिया के बीच समन्वय की अहम जिम्मेदारी रहेगी। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों, नीतियों और संगठन से जुड़ी गतिविधियों को मीडिया तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

BJP News: मध्यप्रदेश के आशीष अग्रवाल का फिर बढ़ा कद... BJP राष्ट्रीय मीडिया संयोजक होंगे आशीष ऊषा अग्रवाल | Khabar Digital | Khabar Digital