भारत•

अलविदा अटलजी, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, शाम 4 बजे अंतिम विदाई

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अलविदा अटलजी, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, शाम 4 बजे अंतिम विदाई

नई दिल्ली। देश के अत्यन्त लोकप्रिय नेता, 'भारत रत्न' से सम्मानित और तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटलबिहारी वाजपेयी का गुरुवार 93 साल की उम्र में दु:खद निधन हो गया। उन्हें आज शाम 4 बजे अंतिम विदाई दी जाएगी। पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर अटलजी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। स्मृति स्थल पर भी मौजूद रहेंगे मोदी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी घर पहुंचकर अटलजी को श्रद्धांजलि दी। उमा भारती, जावेद अख्तर, शबाना आजमी समेत कई दिग्गज अटलजी के घर पर मौजूद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'अटल जी के पैतृक स्थान बटेश्वर, शिक्षा क्षेत्र कानपुर, प्रथम संसदीय क्षेत्र बलरामपुर व कर्मभूमि लखनऊ में स्मृतियों को जीवित रखने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। उनकी अस्थियां हर जनपद की पवित्र नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।'

* शुक्रवार सुबह आठ बजे से कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड एवं सिकंदरा रोड आम लोगों के यातायात के लिए बंद रहेंगे। * यातायात पुलिस ने कहा कि डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे।
* भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अटलजी के घर पहुंचे।
* अटलजी के निधन के बाद देशभर में लोग दुखी। अटल निवास पर अटलजी के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़।
* सुबह आठ बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन।
* सुबह 9 बजे अटलजी के पार्थिव शरीर भाजपा दफ्तर ले जाया जाएगा।
* दोपहर 1 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो राजघाट तक जाएगी।
* राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मृति स्थल के नजदीक 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
* यमुना के किनारे ही करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अटल बिहारी वाजपेयी का समाधि स्थल बनाया जाएगा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी