भारत•

Bank Holiday September 2026: 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल से गणेश चतुर्थी तक ये है पूरी वजह

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Bank Holiday September 2026: 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल से गणेश चतुर्थी तक ये है पूरी वजह

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. हड़ताल और लगातार पड़ रही छुट्टियों के चलते देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं चार दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं. 11 सितंबर से शुरू होने वाला यह सिलसिला 14 सितंबर तक जारी रहेगा.

11 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के आह्वान पर देशव्यापी बैंक हड़ताल रखी गई है. इसके अगले दिन 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है. बैंकिंग नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है. इसके बाद 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य राज्यों में बैंक अवकाश रह सकता है.

बैंक कर्मचारियों ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान

UFBU ने पांच दिन का बैंकिंग वर्किंग वीक लागू करने और कर्मचारियों से जुड़े कई लंबित मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है. संगठन का कहना है कि इन मांगों पर लंबे समय से चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं निकला है.

UFBU बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की सात प्रमुख यूनियनों का शीर्ष संगठन है. यह देशभर के बैंकिंग कर्मचारियों और अधिकारियों के बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है. हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर देखने को मिला. कई शाखाओं में काम पूरी तरह बंद रहा, जबकि कुछ जगहों पर सीमित सेवाएं ही उपलब्ध रहीं.

कैश और चेक से जुड़े काम हुए प्रभावित

हड़ताल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकांश बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों में नकद जमा करने, पैसे निकालने, चेक क्लियरेंस और दूसरे कार्यालयी काम प्रभावित हुए. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका खास असर नहीं पड़ा. ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का सामान्य तरीके से इस्तेमाल कर सके.

सभी शनिवार छुट्टी की मांग

बैंक यूनियन लंबे समय से सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग कर रही हैं. मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ के साथ हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में इस मुद्दे पर सहमति बनने की बात कही गई थी, लेकिन इसे लागू करने के लिए सरकारी अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है.

इसके अलावा पेंशन में संशोधन, सभी पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते का समान फार्मूला और NPS कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने का विकल्प देने जैसी मांगें भी अभी लंबित हैं.

SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट

भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने भी ग्राहकों को संभावित असर को लेकर सलाह जारी की है. बैंक ने कहा है कि शाखाओं और कार्यालयों का सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं, लेकिन हड़ताल के कारण सेवाएं प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

फिलहाल महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. ऐसे में लगातार छुट्टियों को देखते हुए ग्राहकों के लिए जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Bank Holiday September 2026: 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल से गणेश चतुर्थी तक ये है पूरी वजह | Khabar Digital | Khabar Digital