भारत•

Big News: 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सरकारी बैंक... बैंक हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा फैसला

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Big News: 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सरकारी बैंक... बैंक हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 27 सितंबर 2026, रविवार को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 27 सितंबर को सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में आम कार्यदिवस की तरह बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सरकार का उद्देश्य हड़ताल और उससे पहले पड़ने वाली छुट्टियों के कारण ग्राहकों को होने वाली परेशानी को कम करना है।

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है बैंक हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इससे पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। ऐसे में लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाओं का नियमित कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। इसका असर नकद निकासी, जमा, चेक से जुड़े काम और अन्य बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए सरकार ने रविवार को सरकारी बैंकों और RRBs को खोलने का फैसला किया है।

नक्सलवाद के बाद अब नशे पर बड़ा वार… अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन

RBI ने भी बैंकिंग ढांचे को चालू रखने की अनुमति दी
वित्त मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने भी 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़े केंद्रों और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की अनुमति दी है। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के बीच आवश्यक बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता बनी रहे।

ग्राहकों की सुविधा को बताया प्राथमिकता
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि बैंक ग्राहकों की सुविधा और उनके हित सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने या टालने की अपील भी की गई है। सरकार का कहना है कि आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को बिना बाधा जारी रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में 27 सितंबर रविवार को सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के खुलने से ग्राहकों को लगातार छुट्टियों के बीच बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाने का अवसर मिलेगा।

पीएम मोदी करेंगे अपने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा!… खुलेगा मंत्रालयों के कामकाज का हिसाब

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Big News: 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सरकारी बैंक... बैंक हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा फैसला | Khabar Digital | Khabar Digital